रोड कटिंग के नाम पर कंपनियां लगा रहीं लाखों का चूना, अभियंताओं की मिलीभगत से बिना स्वीकृति सड़क खोदाई
दो जगह जनता ने पकड़ा खेल केबल डालने के लिए खोदी जा रही सड़कें रात में बिना अनुमति के सड़क खोद दी जाती है। सुबह लोगों की नींद खुलती है तो सड़क खोदी हुई मिलती है। लोगों की सतर्कता के चलते दो जगह मामले पकड़ में आए हैं।
जागरण संवाददाता, कानपुर : नगर निगम में रोड कङ्क्षटग के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। नगर निगम के अभियंता व कर्मचारी केबल डालने वाली कंपनियों के साथ मिलकर बिना अनुमति सड़क खोदवा रहे हैं। दो जगह जनता ने खुद अवैध खोदाई पकड़ी। पकड़े जाने पर मजदूर सामान छोड़कर भाग गए। मामला अब आला अफसरों तक पहुंच गया है। जांच होने पर बड़ा खेल सामने आएगा।
रोड कङ्क्षटग न जमा करके दूसरे इलाके की स्वीकृति दिखा रात में कंपनियां काम करा रही हैं। रात में बिना अनुमति के सड़क खोद दी जाती है। सुबह लोगों की नींद खुलती है तो सड़क खोदी हुई मिलती है। लोगों की सतर्कता के चलते दो जगह मामले पकड़ में आए हैं।
पकड़े गए मामले
- आवास विकास कल्याणपुर में पिछले दिनों गैस पाइप की केबल डालने के लिए कंपनी ने बिना स्वीकृति लिए रोड खोद दी। खोदाई को देखकर लोगों ने पड़ताल की तो पता चला कि रोड कङ्क्षटग की स्वीकृति नहीं ली गई है। मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद को बुला दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सामान छोड़कर मजदूर गायब हो गए। पार्षद अंजू मिश्र ने मुख्य अभियंता एसके ङ्क्षसह से शिकायत की है कि इसकी जांच कराके रोड कङ्क्षटग वसूली जाए।
- विष्णुपुरी में भी ऐसे ही बिना स्वीकृति के केबल डालने के लिए सड़क खोद जाने पर जनता ने काम रुकवा दिया था। इसकी शिकायत अफसरों से की थी। यहां काम कर रहे मजदूर काम छोड़कर भाग गए थे।
ऐसे होता खेल
अभियंता और कर्मचारी केबल डालने वाली कंपनी के साथ मिलकर एक फाइल तैयार कर लेते हैं। अगर खोदाई के समय मामला पकड़ा जाए तो रोड कङ्क्षटग की स्वीकृति दिखा दी जाए। मामला नहीं पकड़े जाने पर आपस में सुविधा शुल्क बांट लिया जाता हैै। ऐसा खेल शहर में कई जगह चल रहा है।
भुगतना पड़ता नगर निगम को
खोदी सड़क का निर्माण नगर निगम को कराना पड़ता है। इसमें हर साल लाखों रुपये खर्च हो जाता है। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को जोनवार जांच के आदेश दिए हैं।
----------------------
बिना स्वीकृति के खोदी जा रही सड़कों की जांच कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी वसूला जाएगा।
एसके ङ्क्षसह, मुख्य अभियंता नगर निगम