गंगातट पर पैसा खोज रहे बच्चों को मिले हैंड ग्रेनेड kanpur news
फर्रुखाबाद में उस समय हलचल मच गई जब बच्चों को गंगा किनारे दो हैंड ग्रेनेड रखे मिले। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए जांच चल रही है।
By AbhishekEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 02:16 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 02:16 PM (IST)
फर्रुखाबाद, जेएनएन : शहर कोतवाली के गांव धीमरपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा किनारे झोले में दो हैंड ग्रेनेड रखे मिले। वाक्या रविवार दोपहर का है। गांव के ही दो बच्चे गंगा में चढ़ावे के पैसे खोज रहे थे। उन्होंने झोला देखा तो पास पहुंच गए। हैंड ग्रेनेड पर नजर पड़ते ही वह घबरा गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने जांच पड़ताल की। घटना का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अयोध्या पर आए फैसले के दूसरे और ईद मिलादुन्नवी के दिन दो हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें