Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने कहा, दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाएंगे बुंदेले, फाइटर प्लेन पर होगा चित्रकूट का नाम

सीएम ने मानिकपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मऊ कस्बे में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

By AbhishekEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 03:07 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने कहा, दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाएंगे बुंदेले, फाइटर प्लेन पर होगा चित्रकूट का नाम
मुख्यमंत्री ने कहा, दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाएंगे बुंदेले, फाइटर प्लेन पर होगा चित्रकूट का नाम

चित्रकूट, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 15 साल तक सपा बसपा व कांग्रेस ने चित्रकूट की पवित्र भूमि को दस्यु भूमि बना दिया। विकास के पैसे डकैती में जाते रहे और डकैतों के रूप में लूटा जाता रहा है। डकैती डालने वालों पर अब कार्रवाई हो रही है। चित्रकूट का पूर्ण दस्युमुक्त हो जाना बड़ा काम है, अब रोजगार मिलेगा और पर्यटन बढ़ेगा। अब युवा पलायन नहीं करेंगे बल्कि डिफेंस कॉरिडोर में फाइटर प्लेन बनने पर बुंदेले दुश्मन देशों के छक्के भी छुड़ाएंगे। फाइटर प्लेन सीमा की रक्षा करेगा, जिसपर चित्रकूट लिखा रहेगा। डिफेंस कॉरिडोर से देश सेवा के साथ युवा माता पिता की सेवा भी करेंगे। वह मंगलवार की दोपहर मानिकपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मऊ कस्बे में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

कड़ी सुरक्षा के बीच मऊ कस्बा स्थित लालता रोड चौराहा के पास आयोजित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही नेताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के साथ संबोधन शुरुआत करते हुए कहा कि पिछले महीने मैं चित्रकूट आया था। मूसलाधार बारिश के बावजूद लोगों में अपार उत्साह था, जिसने हमे खासा प्रेरित किया। चित्रकूट में प्रभु राम ने वनवासी जीवन का 12 वर्ष समय बिताया, यह पावन तीर्थ है और यहां की रज कण कण वंदनीय है। कहा, भगवान राम की धरती महत्वपूर्ण है, देश दुनिया का कामदगिरि चित्रकूट के प्रति श्रद्धाभाव है। इसलिए यहां का विकास रामायण सर्किट, डिफेंस कॉरिडोर, स्वदेश दर्शन के रूप में पीएम मोदी लगातार कर रहे हैं। लालापुर महर्षि वाल्मीकि धाम, चित्रकूटधाम का विकास करने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से पांच घंटे में दिल्ली पहुंचने का इंतजाम किया गया है। नौ हजार करोड़ से हर घर को पानी देने की तैयारी है। निराश्रित गोवंश स्थल के लिए आश्रय केंद्र बना रहे हैं। प्रत्येक किसान को नौ सौ रुपये देंगे और अन्ना प्रथा समाप्त होगी। किसान की फसल को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और गो संवर्धन व संरक्षण करेंगे। भाजपा ने जो कहा था वो करके दिखाया है। हवाई पट्टी का काम चल रहा है, तब आधा घंटे में दिल्ली मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्षों से धारा 370 को ढो रहे थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बात कांग्रेसियों ने नहीं मानी, इसलिए आज कांग्रेस का हश्र सबके सामने है। पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन होना चाहिए। देश व प्रदेश के लिए कांग्रेस एक समस्या है, यह समाज को विभाजित करने वाले हैं। यही सपा बसपा ने किया, राजनीति में जातिवाद व परिवारवाद का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 55 वर्षों तक कांग्रेस व 15 साल तक सपा-बसपा के शासन करने वालों से जनता पूछ कि अच्छे कार्य क्यों नहीं किए। सपा बसपा जाति में फंसे रहे और एक परिवार विकास की धनराशि हड़पता रहा। अब भाजपा यह नहीं होने देगी, जनता की समस्याओं को समाधान करने को भाजपा को मजबूत करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.