महिला की चेन लूटी
कानपुर: किदवई नगर थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन लूट ली
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 04:10 PM (IST)
कानपुर: किदवई नगर थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछ सुराग जुटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लोगों ने बताया कि गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
बताया गया कि क्षेत्र निवासी महिला पूनम यादव खरीददारी करने जा रही थी। रास्ते में एक बाइक से आए बदमाशों ने गले पड़ी चेन लूट ली। उसने शोर मचाया तो लोग दौड़े लेकिन तबतक बाइक सवार भाग निकले। लोगों का कहना है कि बाइक बिना नंबर की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें