शहर में लुटेरों की धमाचौकड़ी, विधायक आवास के सामने लूट से मची सनसनी
किदवईनगर और मसवानपुर चौराहे पर लुटेरों ने की वारदातें।
By AbhishekEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 11:27 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। चुनाव की तैयारी में पुलिस अफसरों के व्यस्त हो जाने के चलते शहर में लुटेरों ने धमाचौकड़ी करना शुरू कर दिया है। बुधवार को लुटेरों ने घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। पहली घटना किदवई नगर में विधायक आवास के सामने हुई, वहीं दूसरी घटना को लुटेरों ने मसवानपुर में अंजाम दिया। संबंधित थाना पुलिस ने घटनाओं की छानबीन शुरू की है।
केस-1 : किदवई नगर में विधायक के आवास के सामने लुटेरों ने महिला की चेन लूट ली। एन ब्लॉक कि़दवई नगर में राजेन्द्र सिंह रहते हैं और ठेकेदारी का काम करते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी हरजीत कौर बेटी दर्शदीप के साथ चालीस दुकान मार्केट में खरीदारी करने गई थीं। बाजार से खरीदारी के बाद वह घर लौट रही थीं। विधायक आवास के सामने पहुंचते ही बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास आए और गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। वह जबतक कुछ समझ पातीं लुटेरे भाग चुके थे। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। चेन लूट की जानकारी पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।
केस-2 : चेन लूट की दूसरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मसवानपुर तिराहे पर हुई। मसवानपुर पक्का तालाब के पास रहने वाली अर्चना बुधवार सुबह मां लक्ष्मी देवी के साथ गोविंद नगर दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद वे ई रिक्शा से मसवानपुर चौराहे पर उतरीं। अर्चन अपनी मां के साथ घर की ओर पैदल जा रही थी। कुछ दूरी चलने के बाद सामने से आए युवकों ने बाइक उसके पास रोक दी। अर्चना कुछ समझ पाती बाइक में पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ली। अर्चना शोर मचाते हुए लुटेरे के पीछे दौड़ी लेकिन बाइक सवार फर्राटा भरते हुए भाग निकले। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें