बुजुर्गों पर शुरू हो गया ठंड का कहर, चार की गई जान
तीन की हार्ट अटैक से मौत, ब्रेन स्ट्रोक से एक ने दम तोड़ा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा।
By Edited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 01:32 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 12:18 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। तापमान में गिरावट से आमजन की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। बुजुर्गों पर ठंड कहर बरपाने लगी है। 24 घंटे में हार्ट अटैक एवं ब्रेन स्ट्रोक से चार मौतें हुई हैं। लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान (कॉर्डियोलॉजी) में हार्ट अटैक व सीने में दर्द की शिकायत वाले मरीजों का दबाव बढ़ गया है। गुरुवार देर रात से शुक्रवार देर रात तक हार्ट अटैक से तीन मरीजों की मौत हो गई।
मसवानपुर निवासी मो. इदरिश (72) को गुरुवार देर रात सीने में घुटन होने पर परिवारीजन उन्हें हृदय रोग संस्थान लाए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह रसूलाबाद निवासी जयप्रकाश (60) अचानक बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर कॉर्डियोलॉजी आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं फतेहपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद (70) को सीने में दर्द व घुटन महसूस होने पर घरवालों ने गुरुवार देर रात स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। वहां से हृदय रोग संस्थान लाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम तक इमरजेंसी में 71 मरीज इलाज के लिए आए, इनमें से 19 मरीज भर्ती किए गए हैं। उधर, बर्रा स्थित नर्सिंग होम में ब्रेन स्ट्रोक से श्याम लाल अग्निहोत्री की मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार सुबह सिर दर्द की शिकायत पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
ओपीडी भी छह सौ पार
हृदय रोग संस्थान की ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को 642 मरीज इलाज के लिए आए।
हृदय रोग संस्थान की शुक्रवार की स्थिति
140 बेड की क्षमता
642 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण
71 मरीज इमरजेंसी में आए
19 मरीज किए गए भर्ती
एक्सपर्ट कमेंट
हृदय रोग संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण का कहना है कि ठंड में बुजुर्ग, दिल-दिमाग, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज एहतियात बरतें। दिल के पुराने मरीज, ब्लड प्रेशर और शुगर पीडि़त संभल कर रहें। खासकर सुबह-शाम पूरा एहतियात बरतें। अपने डॉक्टर को दिखाकर दवा की डोज अवश्य निर्धारित करा लें। धूप निकलने के बाद ही सुबह सैर पर जाएं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें