Move to Jagran APP

बसपा ने कानपुर नगर अध्यक्ष को बनाया उपाध्यक्ष, जानिए अब किसको सौंपी गई कमान

बसपा के लिए 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव कानपुर जिले में बहुत ही निराशाजनक रहा। पार्टी को यहां एक भी सीट नहीं मिली थी। 2022 में होने वाले चुनाव में पार्टी बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर काम कर रही है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 10:16 PM (IST)
बसपा ने कानपुर नगर अध्यक्ष को बनाया उपाध्यक्ष, जानिए अब किसको सौंपी गई कमान
बसपा की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने अब बड़ा दांव चला है। पार्टी ने कानपुर- फर्रुखाबाद सेक्टर और कानपुर महानगर इकाई को भंग कर दिया है और मुख्य सेक्टर प्रभारी बौद्धप्रिय गौतम को कानपुर मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है जबकि महानगर अध्यक्ष रामनारायण निषाद को महानगर इकाई में ही उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब महानगर इकाई के अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी होंगे। देवी प्रसाद तिवारी बसपा से ही गोविंद नगर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस के टिकट से कल्याणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। 

loksabha election banner

बसपा के लिए 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव कानपुर जिले में बहुत ही निराशाजनक रहा। पार्टी को यहां एक भी सीट नहीं मिली थी। 2022 में होने वाले चुनाव में पार्टी बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर काम कर रही है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जा रहा है और जो सक्रिय हैं उन्हें पुरस्कार स्वरूप पद भी बांटे जा रहे हैं। पार्टी ने कानपुर- फर्रुखाबाद सेक्टर को भंग कर दिया गया है। इस सेक्टर में कन्नौज जिला भी था। इसके मुख्य सेक्टर प्रभारी डीआर त्यागी को महानगर इकाई में महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दूसरे सेक्टर प्रभारी राजकुमार कप्तान को नगर सचिव बनाया गया है। महानगर इकाई में ही पूर्व में उपाध्यक्ष रहे हमजा रजा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर- फर्रुखाबाद के सेक्टर प्रभारी बौद्धप्रिय गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी के रूप में कानपुर मंडल में काम करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष रामशंकर कुरील का कहना है कि संगठन में जो भी परिवर्तन हुए हैं पार्टी मुखिया के आदेश पर हुए हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष पद से हटाए गए रामनारायण निषाद का कहना है कि उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से टिकट मांगा है। पार्टी मुखिया ने जो भी फैसला लिया है वह अच्छा लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.