Move to Jagran APP

Bikru Kand में निर्दोष ब्राह्मणों को घर से निकालकर मारा गया...उरई में बोले बसपा नेता सतीश मिश्रा

सतीश मिश्रा ने वर्ष 2007 में बनी बसपा सरकार का हवाला देते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमों मायावती ने ब्राह्मण समाज से वादा किया था। ब्राह्मण समाज के 18 विधायकों को उन्होंने मंत्री बनाया था। जबकि 35 को दर्जा प्राप्त मंत्री का ओहदा देते हुए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 06:53 PM (IST)
Bikru Kand में निर्दोष ब्राह्मणों को घर से निकालकर मारा गया...उरई में बोले बसपा नेता सतीश मिश्रा
उरई में सभा को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा।

उरई, जेएनएन। बसपा के राष्ट्रीय के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को जानकी पैलेस में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और सपा की सरकारों में ब्राह्मण समाज पर सबसे ज्यादा जुल्म हुआ है। कानपुर के बिकरू कांड की आड़ में तो योगी सरकार एक कदम आगे निकल गई। निर्दोष व गरीब ब्राह्मणों को खूंखार अपराधी बताकर घरों से निकाल कर मारा गया। आने वाले चुनाव में ब्राह्मण समाज इसका हिसाब लेगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज कुल आबादी में 18 फीसद है। तीन करोड़ से अधिक ब्राह्मण होने के बावजूद सपा, भाजपा व कांग्रेस ने उनके साथ छलावा किया है। हम लोग आपस में ही बिखरे हुए हैं, लेकिन अपना सम्मान के लिए एकजुट होने की जरूरत है। 

सतीश मिश्रा ने वर्ष 2007 में बनी बसपा सरकार का हवाला देते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमों मायावती ने ब्राह्मण समाज से वादा किया था। ब्राह्मण समाज के 18 विधायकों को उन्होंने मंत्री बनाया था। जबकि 35 को विभिन्न संस्थाओं का दर्जा प्राप्त मंत्री का ओहदा देते हुए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाया था। भाजपा ने धर्म के नाम लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कानपुर के बिकरू कांड में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के इशारे में बिकरु कांड में निर्दोष ब्राह्मणों को विकास दुबे के गिरोह का साथी बताते हुए फर्जी एनकाउंटर में मारा गया। जिस खुशी दुबे की शादी को तीन दिन भी नहीं हुए थे। उसके पति को फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया । जबकि खुशी दुबे को भी जेल से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। मायावती को पांचवीं बार ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा। सम्मेलन का संचालन पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने किया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक संजीव थापक, गिरीश अवस्थी. सुरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.