Move to Jagran APP

फर्रुखाबाद में बसपा नेता सतीश मिश्र ने BJP काे बताया ब्राह्मण विराेधी, कहा- भाजपा सरकार में बढ़ा अत्याचार

सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान सुरक्षा और तरक्की विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। शाम चार बजे वह पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे के साथ वहां पहुंचे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 06:29 PM (IST)
फर्रुखाबाद में बसपा नेता सतीश मिश्र ने BJP काे बताया ब्राह्मण विराेधी, कहा- भाजपा सरकार में बढ़ा अत्याचार
विचार गोष्ठी में शामिल बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा (मध्य में)।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने सत्तारूढ़ भाजपा को ब्राह्मण विरोधी ठहराने की पूरी कोशिश की। साेमवार को जनपद में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि इस सरकार में बिकरू कांड समेत कई मामलों में निर्दोष ब्राह्मणों की हत्याएं की गईं। बिकरू में जिस किशोरी के हाथों की मेंहदी भी नहीं सूखी, उसे जेल में डाल दिया गया। श्रीराम मंदिर के नाम पर अरबों रुपये का चंदा भाजपा खर्च कर रही है। मंदिर के नाम पर वहां कोई काम नहीं हुआ है। न ही अयोध्या में कोई विकास किया। बनारस में काॅरिडोर के नाम पर कई प्राचीन मंदिर ढहा दिए गए। सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और तरक्की विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। शाम चार बजे वह पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे के साथ वहां पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

prime article banner

राष्ट्रीय महासचिव ने गिनाए कई आपराधिक मामले: गोष्ठी को संबोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार ने ब्राह्मण व दलित समाज को निशाने पर ले रखा है। मुख्यमंत्री योगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके समाज के लोगों द्वारा किए गए अपराध क्षम्य हैं, जबकि ब्राह्मण समाज को ठिकाने लगाने का आदेश है। वह रायबरेली, कानपुर के बिकरू, लखनऊ आदि जनपदों में ब्राह्मणों की हत्या करने, हाथरस में दलित समाज की बेटी से दुष्कर्म व हत्या की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि बिकरू कांड में 17 वर्षीय किशोर को हरियाणा से पकड़कर लाए और गाड़ी पलटाकर मार दिया। लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या कर दी गई। गोरखपुर, इलाहाबाद व लखनऊ में ब्राह्मण अधिवक्ताओं की हत्याएं हुईं। महोबा में ब्राह्मण समाज के व्यापारी की एक अधिकारी ने गोली मारकर हत्या की। मामला खुला तो अधिकारी को दूसरे प्रदेश में भेज दिया गया। पेट्रो मूल्य में वृद्धि समेत महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार को किसान विरोधी भी ठहराया। 

मायावती को बताया ब्राह्मण हितैषी: अयोध्या का मंदिर बनाने का आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया, लेकिन भाजपा ने दस हजार करोड़ से अधिक रुपया चंदे में एकत्र किया। इससे पहले भी एक लाख करोड़ का चंदा हो चुका था। इसके बावजूद अयोध्या में बसपा शासन में बनाए गए घाट ही दिख रहे हैं। इसके अलावा कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने ब्राह्मणों से बसपा के प्रति लामबंद होने का आह्वान करते हुए कहा कि 2007 में जब बसपा सरकार बनी थी तो मायावती ने ब्राह्मणों को सम्मान दिया था। उस वक्त सर्वाधिक 41 ब्राह्मण और दलित समाज से 62 विधायक जीते थे। उन्होंने अन्य पदों पर भी ब्राह्मणों को तैनात किए जाने की बात भी बताई। उन्होंने 2022 में फिर से बसपा के लिए ब्राह्मणों से समर्थन मांगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.