Move to Jagran APP

नए मतदाताओं को जोड़ने घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए घर-घर जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 01:39 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:39 AM (IST)
नए मतदाताओं को जोड़ने घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
नए मतदाताओं को जोड़ने घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

जासं, कानपुर : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर-घर जाएंगे। यह जानकारी रविवार को भाजपा दक्षिण जिले के पदाधिकारियों की वेबिनार में जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या ने जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को दी। 15 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता संवर्धन अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष ज्ञानू मिश्रा को संयोजक बनाया गया है। वहीं, जिला मंत्री संजय कटियार को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इस पूरी टीम का नेतृत्व पार्टी के जिला निर्वाचन प्रमुख रघुराज शरण गुप्ता करेंगे। वेबीनार में प्रबोध मिश्रा, शिवराम सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, शिवम मिश्रा, राजन सक्सेना रहे। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए गए चंचल

loksabha election banner

जासं, कानपुर : कांग्रेस किसानों को पार्टी से जोड़ कर वर्ष 2022 के चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिये किसान कांग्रेस के पदाधिकारी भी बनाए जाने शुरु कर दिए गए हैं। नरेंद्र चंचल कुशवाहा को किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान नरेंद्र चंचल कुशवाहा के आवास केशवपुरम से जुलूस निकाला गया। जुलूस को तिलक हॉल पहुंचा तो नरेंद्र चंचल को फूलों के हार पहना कर बधाई दी गई। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मरतोलिया ने नरेंद्र चंचल कुशवाहा को हलधर भेंट किया। नरेंद्र चंचल ने कहा कि कानपुर जिले में किसानों की लड़ाई किसान कांग्रेस लड़ेगी। कार्यक्रम का संचालन तुफैल अहमद खां ने किया। इस दौरान राजीव द्विवेदी, मीतम सचान, रवि सिंह, शंकर दत्त मिश्रा, निहाल अहमद, सरिता सेंगर, शबनम आदिल, संतोष मिश्रा, डॉ. रामनरेश कुशवाहा आदि रहे।

----------

कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जनरल सेक्रेटरी बने विकास व धनीराम : कानपुर : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी प्रकोष्ठ में कानपुर के विकास सोनकर व धनीराम पैंथर को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। एससी प्रकोष्ठ में 11 वाइस प्रेसिडेंट तथा 16 जनरल सेक्रेटरी बनाये गये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.