कानपुर : भाजपा नवंबर में निकालेगी अधिवक्ता संदेश यात्रा, विधि प्रकोष्ठ की बैठक में लिया गया निर्णय
फजलगंज में क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक मेें तय किया गया कि एक दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कानपुर झांसी चित्रकूट बांदा मंडल में सम्मेलन किए जाएंगे। बैठक में 30 अक्टूबर तक प्रकोष्ठ के बाकी पदों पर मनोनयन कर लेने की बात हुई।
कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी 15 से 30 नवंबर के बीच अधिवक्ता संदेश यात्रा निकालेगी। यह निर्णय रविवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की विधि प्रकोष्ठ की बैठक में लिया गया।
फजलगंज में क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक मेें तय किया गया कि एक दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कानपुर, झांसी, चित्रकूट, बांदा मंडल में सम्मेलन किए जाएंगे। बैठक में 30 अक्टूबर तक प्रकोष्ठ के बाकी पदों पर मनोनयन कर लेने की बात हुई। साथ ही एक से 15 नवंबर के बीच जिला इकाइयों की बैठक की जाएंगी। सदस्यता बढ़ाने के लिए शिविर लगाकर अधिवक्ताओं को सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत ङ्क्षसह अटल, क्षेत्रीय संयोजक कैलाश शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, क्षेत्रीय सह संयोजक आलोक पांडेय, संतोष सिंह, मुदित शर्मा रहे।
सपा सरकार बनी तो पुरानी पेंशन होगी बहाल
कानपुर : सपा सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। यह बात समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी पांडेय ने सपा कार्यालय नवीन मार्केट में आयोजित मंडली विचार गोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षकों की कोई समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पूर्व की भांति बनाया जाएगा। इस अवसर पर जनार्दन, सुनील बाजपेई, रणजीत ङ्क्षसह चौहान, रंजीत ङ्क्षसह, तरुण कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
प्रसपा ने भी शुरू की तैयारी, सात को आ रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा
कानपुर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। सात नवंबर को शहर आ रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा की अगवानी की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर प्रसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक अशोक नगर में हुई। सात नवंबर को शिवपाल ङ्क्षसह यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा पनकी पड़ाव पहुंचेगी जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत भारी भीड़ के साथ किया जाएगा 108 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण करते हुए शंखनाद किया जाएगा।