Move to Jagran APP

भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाएगी पांच हजार नए मतदाता

कानपुर के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने ली उत्तर जिला पदाधिकारियों की बैठक

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 08:48 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 08:48 PM (IST)
भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में  बनाएगी पांच हजार नए मतदाता
भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाएगी पांच हजार नए मतदाता

- कानपुर के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने ली उत्तर जिला पदाधिकारियों की बैठक

loksabha election banner

- कानपुर में दो लाख नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ 10-10 हजार सदस्य बनाएंगे

जागरण संवाददाता, कानपुर : एक नवंबर से शुरू हो रहे मतदाता संवर्धन अभियान के तहत भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए मतदाता बनाएगी। यह बात बुधवार को कानपुर जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने भाजपा उत्तर जिला की बैठक में कही। नेहरू नगर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ लेवल एजेंट, बूथ प्रभारी और बूथ प्रमुख की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। नए मतदाता बनाने के लिए जिला मंत्री रंजीत भदौरिया को दायित्व दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 14 मंडलों में कार्यशाला भी होगी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार से नई सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। उन्होंने कानपुर में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। सभी मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा को 10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। सभी जिला, क्षेत्र, प्रदेश पदाधिकारी 100 नए सदस्य बनाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी, जितेन्द्र शर्मा, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, रंजीता पाठक, सत्येन्द्र पांडेय, आकाश शुक्ला, जन्मेजय सिंह अनुपम मिश्रा, ऋचा सक्सेना, विनय पटेल, सुनील जायसवाल रहे। विजय बहादुर पाठक ने किदवई नगर के गेस्ट हाउस में दक्षिण जिला इकाई की बैठक भी की। बैठक में कहा गया कि जिले में 45 हजार नए मतदाता बनाए जाएं। बैठक में जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या व अन्य पदाधिकारी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.