Move to Jagran APP

उपचुनाव : गोविंदनगर और मानिकपुर में रोड शो और बूथ चलो अभियान से माहौल बनाएगी भाजपा Kanpur News

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे विभिन्न मोर्चों के सम्मेलन क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:53 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 08:02 AM (IST)
उपचुनाव : गोविंदनगर और मानिकपुर में रोड शो और बूथ चलो अभियान से माहौल बनाएगी भाजपा Kanpur News
उपचुनाव : गोविंदनगर और मानिकपुर में रोड शो और बूथ चलो अभियान से माहौल बनाएगी भाजपा Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। गोविंदनगर और चित्रकूट के मानिकपुर उपचुनाव में भाजपा रोड शो कराएगी। दोनों जगह बूथ चलो अभियान के अलावा विभिन्न मोर्चों के सम्मेलन भी होंगे। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बैठक कर इनकी तिथियों का निर्धारण किया। साथ ही क्षेत्रीय पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी सौंपी।

loksabha election banner

अंसल भवन प्लाजा स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गोविंदनगर में पांच अक्टूबर को महिला सम्मेलन, छह को युवा सम्मेलन, आठ को अनूसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन और 10 अक्टूबर को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होगा। 11 और 12 अक्टूबर को बूथ चलो अभियान चलाया जाएगा। सभी 67 सेक्टरों के पदाधिकारियों को इसमें लगाया जाएगा। वहीं मानिकपुर में पांच-छह और 17-18 अक्टूबर को बूथ चलो अभियान चलेगा। 14 अक्टूबर को पिछड़ा वर्ग और महिला सम्मेलन करवाए जाएंगे।

बैठक में दोनों विधानसभा क्षेत्रोंं में रोड शो कराने का भी निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय इकाई ने गोविंदनगर के लिए राजेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह राजपूत, अन्नू श्रीवास्तव और मानिकपुर के लिए अविनाश सिंह चौहान, बृजकिशोर गुप्ता व रामहित निषाद को चुनाव प्रबंधन का दायित्व सौंपा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें जिस तरह से देश व राज्य की तरक्की के लिए काम कर रही हैं। उससे पार्टी के प्रति जनता में सकारात्मक धारणा है। इसका लाभ उपचुनाव में मिलेगा। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी शुक्ला, पर्वत सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, आनंद राजपाल, मुखलाल पाल, रामकिशोर साहू, रामलखन रावत आदि मौजूद थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.