Move to Jagran APP

भाजपा पदयात्रा : बूथ समितियों के पदाधिकारियों के घर जा रहे वरिष्ठ नेता

भाजपा द्वारा एक दिसंबर से पदयात्रा की शुरुआत की गई है। वार्डो में कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे हैं।

By Edited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 01:36 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 11:53 AM (IST)
भाजपा पदयात्रा : बूथ समितियों के पदाधिकारियों के घर जा रहे वरिष्ठ नेता
भाजपा पदयात्रा : बूथ समितियों के पदाधिकारियों के घर जा रहे वरिष्ठ नेता
कानपुर,जेएनएन। भाजपा द्वारा एक दिसंबर से पदयात्रा की शुरुआत की गई है, जो कि 15 दिसंबर तक चलेगी। अलग-अलग वार्डो में कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे हैं। वह जनता, योजनाओं के लाभार्थी और बूथ समिति के पदाधिकारियों के घर भी जा रहे हैं।
फजलगंज स्थित गेस्ट हाउस में उत्तर जिले की पदयात्रा की समीक्षा हुई। इसमें बताया गया कि उत्तर जिले में अब तक 674 बूथों पर संपर्क किया जा चुका है। मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह थे। प्रदेश महामंत्री एवं विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि कार्यकर्ता पदयात्रा कर जनता से संपर्क कर रहे हैं। बैठक में सुनील बजाज, सत्येंद्रनाथ पांडेय, संतोष शुक्ला, आशा पाल, दीपक सिंह, जगदीश तिवारी, अनिल दीक्षित, पप्पी पांडेय, वीरेश त्रिपाठी, मुकेश भाटिया, कमल तिवारी, आकाश शुक्ल आदि उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं संग पदयात्रा पर निकले मंत्री पचौरी
एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने रविवार को पनकी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मसवानपुर और रतनलाल नगर मंडल के रविदासपुरम में पदयात्रा निकाली। क्षेत्रीय नागरिकों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अजय प्रताप सिंह, ललित उपाध्याय, अनुपम मिश्रा, दिनेश बाजपेयी, अशोक तिवारी, अजय कुशवाहा आदि शामिल हुए। इसी तरह शास्त्री नगर में पार्षद राघवेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। दीपू पांडेय, पार्षद घनश्याम गुप्ता, आनंद मिश्र, रमाशंकर पाठक, जैत सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी मसवानपुर में पदयात्रा निकाली, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष नाजिया सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.