मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने शहर की जरूरतें रखेंगे भाजपा विधायक
नगर निगम वित्त आयोग से 12.5 लाख की लागत से बनने वाली काकादेव में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग का शिलान्यास किया।
कानपुर, जेएनएन। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर उन्हें शहर की विकास संंबंधी जरूरतें बताएंगे। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी को मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम साढ़े चार बजे का समय दिया है। विधायक ने बताया कि वह मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय आग्रहपत्र सौंपेंगे। इसमें शहर की पेयजल व्यवस्था से लेकर सीवर और निर्माण व मरम्मत से वंचित सड़कों के विकास के लिए आग्रह किया जाएगा।
विधायक ने किया सड़कों के निर्माण की शुरुआत
नवीन नगर काकादेव में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग का शिलान्यास विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। नगर निगम वित्त आयोग से 12.5 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क मखानेश्वर मंदिर से पुराना पोस्ट ऑफिस तक बनेगी। इसी तरह उन्होंने पार्षद कोटे से बनने वाली पाथामाई मंदिर के पास भी सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। इस दौरान रामनवमी समिति के अध्यक्ष अवध बिहारी, अनूप पचौरी, महेंद्र विक्रम, पंकज गुप्ता, राजेश भदौरिया , दीपक ङ्क्षसह, प्रशांत अवस्थी, मनीष चौधरी, सुनील गुप्ता, आनन्द अवस्थी एवं संजय बाथम आदि थे।