सीबीआइ कोर्ट का फैसला आने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, बोले-हमेशा याद रखी जाएगी ये लंबी लड़ाई
अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआइ की विशेष आदालत का फैसला आने के बाद भाजपा नेताओं के बरी होने पर कानपुर में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी फोड़कर खुशियां मनाई गईं। भाजपा नेताओं ने फैसले को स्वागत योग्य बताया है।
By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 02:14 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बुधवार दोपहर सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले के बाद खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों समेत हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और आतिशबाजी चलाई। वहीं भाजपा नेताओं ने भी निर्णय को स्वागत योग्य बाताया और इस लंबी लड़ाई को हमेशा याद रखे जाने की बात कही।
भाजपा नेताओं ने कही ये बात
- कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत है। केंद्र ने गलत मुकदमा चलाया था। यह पूरी तरह से गलत तथ्यों पर आधारित था। -सत्यदेव पचोरी, भाजपा सांसद।
- यह सत्य की जीत है। कहीं ना कहीं उन आस्थावान लोगों की भी जीत है जो चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। -अभिजीत सिंह सांगा, भाजपा विधायक।
- यह राम का कार्य था और जब कोई कार्य खुद प्रभु राम का हो उसमें कोई बाधा कैसे आ सकती है। -अरुण पाठक, विधान परिषद सदस्य।
- आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया, साफ हो गया कि ढांचा गिराने की कोई साजिश नहीं थी। यह अपने आप घट गई घटना थी। -सुनील बजाज, भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष
- पूरे देश की भावनाओं का सम्मान हुआ है। इसको लेकर जो लंबी लड़ाई लड़ी गई उसके लिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। -डॉ बीना आर्या , भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष।
विपक्षियों दी ये प्रतिक्रिया
- निर्णय ठीक है, जब कोई विवाद ही नहीं रहा तो सब कुछ खत्म करना ही अच्छा है। कोर्ट के हर निर्णय का स्वागत है। -अमिताभ बाजपेई विधायक समाजवादी पार्टी।
- हम इस निर्णय के लिए पूरी तरह से तैयार थे। कुछ ऐसा ही निर्णय आने की उम्मीद थी हमें। न्यायपालिका पर किसी तरह का शक नहीं है। -इरफान सोलंकी विधायक समाजवादी पार्टी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें