Move to Jagran APP

Manikpur Bypoll Result : जीत के बावजूद 2017 और 2019 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई भाजपा

लोकसभा चुनाव में मानिकपुर विधानसभा सीट में भाजपा को मिले थे रिकार्ड 84988 मत।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 12:59 PM (IST)
Manikpur Bypoll Result : जीत के बावजूद 2017 और 2019 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई भाजपा
Manikpur Bypoll Result : जीत के बावजूद 2017 और 2019 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई भाजपा

चित्रकूट, जेएनएन। मानिकपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने किसी तरह जीत हासिल कर अपनी लाज बचा ली। वह विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा के लिए 2019 में हुए चुनाव में बनाए गए रिकार्ड तक भी नहीं पहुंच सकी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस सीट पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों से अधिक मत मिले थे।

loksabha election banner

भाजपा के आनंद शुक्ला ने 12,840 वोटों से मानिकपुर उपचुनाव में जीत दर्ज की है। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव से पहले इस सीट पर लगातार चार बार बसपा का कब्जा रहा। उसको तोडऩे का काम भाजपा के आरके ङ्क्षसह पटेल ने किया था।

उन्होंने वर्ष 2017 के चुनाव में 84,988 मत हासिल कर कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी संपत पाल को 44,464 मतों से हराया था, जो विधानसभा क्षेत्र की रिकार्ड जीत थी। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने ही रिकार्ड को तोड़ दिया। तब भी बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से चुनाव लड़े आरके ङ्क्षसह पटेल के खाते में यह उपलब्धि दर्ज हुई। बांदा, बबेरू, नरैनी, चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा सीटों में सबसे अधिक मत उनको मानिकपुर में मिले थे। भाजपा ने 94,703 मत पाकर यहां बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामा चरण पर 29,757 की बढ़त बनाई थी। यहीं से उनकी जीत का रोडमैप तैयार हुआ था।

उम्मीदवार             दल            कुल मिले मत

आनंद शुक्ला        भाजपा          66,310 

निर्भय ङ्क्षसह पटेल  सपा             53,470 

राज नारायण         बसपा           38,296

रंजना पांडेय         कांग्रेस              8223

नोटा                                         3,096

जगदीश            सीपीआइ             2531

भूपेंद्र   राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी    1266

शांति            अन्नदाता पार्टी           1677

शिवभूषण       पीपुल्स पार्टी            1132

सुरेंद्र          राष्ट्रीय अपना दल         1155  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.