बिठूर की गलियों में होगा महोत्सव का लाइव टेलीकास्ट, सभी देख सकेंगे गंगा आरती
18 से 22 दिसंबर तक चलने वाले महोत्सव के लिए प्रशासन ने की व्यवस्था, पूरे बिठूर में लगाए जाएंगे एलईडी और स्पीकर।
By AbhishekEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 05:02 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। बिठूर की गलियों में महोत्सव का लाइव टेलीकास्ट होगा और मां गंगा की आरती बिठूर का प्रत्येक व्यक्ति देख सकेगा। इसके लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की है। साथ ही पूरे बिठूर में एलईडी और स्पीकर लगाए जाएंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट परिसर में वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के केंद्र में 1857 की क्रांति होगी। इससे संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 18 से 22 दिसंबर के मध्य आयोजित होने वाले महोत्सव में बॉलीवुड नाइट, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजस्थान का लोकनृत्य, नौटंकी और विशेषता आल्हा का आयोजन होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा। वार्ता में एडीएम वित्त संजय चौहान, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कवि सम्मेलन में आएंगे 15 कवि
कवि सम्मेलन में करीब 15 कवि शामिल होंगे। इसमें प्रमुख सरिता शर्मा, अरुण जैमिनी, डॉ. अंजना सेंगर, शंभू शिखर, शबीना अदीब, गौरव चौहान रचनाएं सुनाएंगे।
बॉलीवुड नाइट का होगा आगाज
बिठूर महोत्सव में बॉलीवुड नाइट का आगाज होगा, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अपने हुनर के जलवे बिखेरेंगे। 'तुम तो ठहरे परदेशी से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाले नई सड़क के अलताफ रजा भी इस महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसमें अर्जित सक्सेना, सलोनी ठक्कर, सुरेश अलबेला को भी लोग सुनेंगे।
खेल महोत्सव भी होगा
पहली बार खेलों को भी बिठूर महोत्सव का हिस्सा बनाया गया है। इसमें बॉक्सिंग, कुश्ती समेत नौ खेलों को शामिल किया गया है। खेल ग्रीनपार्क में होंगे।
कुंभ से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी
प्रयागराज में होने वाले कुंभ आयोजन की तस्वीर बिठूर महोत्सव में देखने को मिलेगी। स्कूली बच्चे इसकी परिकल्पना पर आधारित प्रस्तुति देंगे और मुख्य अतिथि को गंगाजल भेंट करेंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें