हादसे में चली गई जीजा-साले की जान, परिजनों में मचा कोहराम
हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी एक युवक की हालत गंभीर बनी है।
By AbhishekEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 02:12 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 02:12 PM (IST)
औरैया, जेएनएन। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनक एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से सैफई रेफर कर दिया गया है।
औरैया के ग्राम निगड़ा निवासी नंदन की बहन के साथ इटावा चकरनगर सहसों निवासी आशू से तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। शुक्रवार की रात आशू अपने साले नंदन व उसके साथी ज्ञानू के साथ किसी काम से औरैया आए थे। रात करीब 11 बजे तीनों बाइक से ग्राम निगड़ा जा रहे थे। हाईवे पर बांके बिहारी होटल के पास पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में आशू व नंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्ञानू गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली निरीक्षक आलोक दुबे ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को फोन से सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
घर में अकेला कमाने वाला था नंदन
सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नंदन के पिता के एक साल पहले मौत हो चुकी थी। वह प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण भोषण करता था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें