कानपुर की ये घटना कर देगी सन्न, मायके से नहीं आई पत्नी तो पति ने काटा अपना नाजुक अंग
कानपुर शहर के अहिरवां क्षेत्र में रहने वाला युवक पिछले डेढ़ माह से पत्नी को मायके से वापस आने के लिए कह रहा था। पत्नी के नहीं आने पर उसने खुद को कमरे में बंद करके हैरान करने वाला कदम उठा लिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कानपुर, जेएनएन। शहर के अहिरवां क्षेत्र में अजीब-ओ-गरीब घटना सामने आई है। पत्नी के मायके से नहीं आने से अवसाद में आए युवक ने अपना नाजुक अंग काट दिया और गर्दन भी रेत ली। स्वजन उसे गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
अहिरवां चौकी प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि मवैया गांव निवासी 26 वर्षीय युवक मजदूरी करता है। बुधवार को अचानक मानिसक अवसाद के चलते उसने ब्लेड से अपना नाजुक अंग काट दिया और गर्दन भी रेत दी। उसे खून से लथपथ देखकर घरवाले आनन फानन अस्पताल लेकर गए, जहां उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू करके हालत चिंताजनक बताई है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की प्राथमिक छानबीन में सामने आया है कि पांच साल पहले उसकी शादी बारादेवी निवासी नेहा से हुई थी। शुरुआती दौर में दोनों का दांपत्य जीवन अच्छा गुजर रहा था। उसे ढाई साल का बेटा आर्यन भी है। करीब डेढ़ माह पहले युवक की पत्नी को डेंगू हो गया था। इसके बाद वह उपचार के लिए मायके चली गई थी। वहीं पर रहकर उसने अपना इलाज कराया था, इस बीच युवक भी ससुराल जाकर उसे देख आता था।
पत्नी के स्वस्थ्य होने के बाद से वह उससे घर आने के लिए कह रहा था। कई बार बुलाने के बाद भी पत्नी वह घर नहीं लौट रही थी। इसकी वजह से युवक मानसिक तनाव में था। बुधवार देर शाम को युवक ने कमरे में जाकर ब्लेड से गर्दन और नाजुक अंग काट लिया। घटना की जानकारी होने पर स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी।