Move to Jagran APP

फ्लैटों के दाम एक साल तक होंगे फ्रीज, मेट्रो ट्रैक के पास बनेगा विशेष जोन, KDA ने बैठक में लिए बड़े फैसले

कानपुर में KDA की 135वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में शहर के विस्तार के लिए बड़े - बड़े फैसले लिए गए है। बैठक में तय किया गया कि अगले एक साल तक 10 परियोजनाओं के फ्लैटों के दामों को फ्रीज किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh MishraPublished: Fri, 30 Sep 2022 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 09:10 PM (IST)
फ्लैटों के दाम एक साल तक होंगे फ्रीज, मेट्रो ट्रैक के पास बनेगा विशेष जोन,  KDA ने बैठक में लिए बड़े फैसले
केडीए की 135 बैठक में लिए गए बड़े फैसले।

कानपुर, जागरण संवाददाता। KDA बोर्ड की शुक्रवार को हुई 135 वीं बैठक में शहर के विस्तार, दस योजनाओं में बने फ्लैट के दामों को फ्रीज करने और वैकल्पिक भूखंड देने समेत कई प्रस्तावों को स्वीकृित दी गयी। साथ ही 185 अफसरों व कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती और चालू वित्तीय वर्ष का 10 अरब 4 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।

loksabha election banner

इसके अलावा करीब 34 किलोमीटर मेट्रो ट्रैक के दोनों तरफ का पांच-पांच सौ मीटर इलाका विशेष जोन बनेगा। इसका खाका उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन बनाकर बोर्ड के समक्ष रखेगा। बोर्ड स्वीकृति देकर शासन को भेजा। केडीए बोर्ड के अध्यक्ष व मंडलायुक्त डा राजशेखर ने फैसलों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।

केडीए का होगा विस्तार

प्रस्तावित परियोजना रिंग रोड और साउथ क्षेत्र में डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरीडोर के आस-पास की ग्रामों की जमीन कानपुर विकास प्राधिकरण  (KDA) के क्षेत्र में शामिल कराके शहर का विस्तारीकरण कराने की तैयारी की जा रही है। शहर के विस्तार को लेकर गठित कमेटी ने विस्तारित क्षेत्र के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है।

इसके तहत 116 ग्राम की 30359 हेक्येटर जमीन शामिल होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शहर के चारों तरफ रिंग रोड प्रस्तावित किया गया है जिसका उत्तरी भाग उन्नाव के क्षेत्र मे प्रस्तावित है। इसके साथ ही कानपुर को लखनऊ से लिंक करने के लिए नवीन प्रस्तावित ग्रीन फील्ड कानपुर- लखनऊ एक्सप्रेस-वे भी इस क्षेत्र को लिंक कर रहा है।

इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेस- वे कानपुर लखनऊ के मध्य प्रस्तावित रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम का भी क्षेत्र है। यहां पर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से घोषित विभिन्न नीतियों के तहत आने वाली परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा सकता है।

इसके अलावा दक्षिण क्षेत्र में डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरीडोर परियोजना प्रस्तावित है। इसके विस्तार को लेकर एक समिति गठित की गयी थी। कमेटी ने सर्वसम्मिति से सामूहिक रूप से विस्तारित क्षेत्र के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है। अब बोर्ड में प्रस्ताव रखा गया है।

इन तहसील के ग्राम होगे शामिल

तहसील                           ग्राम

सदर कानपुर नगर के        -02

नर्वल                              - 18

बिल्हौर                           - 39

अकबरपुर                       -11

मैथा                               - 13

उन्नाव                             -33

कुल                             - 116

कुल जमीन                    - 30359 हेक्टेयर

10 योजनाओं के फ्लैटों के दाम एक साल के लिए फ्रीज

KDA 10 योजनाओं के फ्लैटों के दामों को एक साल के लिए फ्रीज कर दिया गया है ताकि बचे फ्लैटों को बेचा जा सके। इसमें सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी, शताब्दी नगर सुलभ आवास टाइप वन, शताब्दी नगर सुलभ आवास टाइप दो, शताब्दी नगर फेस- दो, रामगंगा इन्क्लेव शताब्दीनगर, केडीए ग्रीन्स मैनावती मार्ग, केडीए हाईट्स कल्याणपुर बिठूर, केडीए ड्रीम्स शताब्दीनगर, जवाहरपुरम सेक्टर-छह प्रगति इन्कलेव शामिल हैं।

केडीए के फ्लैटों की स्थिति

फ्लैट बने -10432

आवंटित - 4439

रिक्त पड़े - 5993

महायोजना प्लान 2031 में सभी अपात्ति न पास होने के कारण रुका , सात अक्टूबर को फिर होगी बैठक

ग्रीन बेल्ट में बने कब्जे का जियो टैगिंग होगी। इसके बाद निर्माण होने पर पता होगा कि कौन सा नया निर्माण हुआ है और बाकी बने निर्माण भी गिराए जाए।

बोर्ड बैठक में  प्रस्ताव

महंगाई भत्ता के भुगतान, अतिरिक्त पेंशन अंशदान का निर्धारिण, पारिवारिक पेंशनरों को एक जनवरी 2022 से महंगाई राहत को 31 फीसद से बढ़ाकर 34 फीसद करने, का वाह्य विकास शुल्क के पुनरीक्षण किए जाने, फ्लैटों का कब्जा पंजीकृत अनबुध के आधार दिलाने, आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर व डाटा इंट्री आपरेटर रखने व जेम पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्सिंग द्वारा रिक्त पदों पर मैन पावर रखने समेत 18 प्रस्ताव रखे जाएगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.