Move to Jagran APP

उद्योग व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान, चीन का सामान बेचने वाले नहीं होंगे संगठन के सदस्य

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने संगठन के 39वें स्थापना दिवस सम्मेलन में घोषणा की।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 07:57 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 07:57 AM (IST)
उद्योग व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान, चीन का सामान बेचने वाले नहीं होंगे संगठन के सदस्य
उद्योग व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान, चीन का सामान बेचने वाले नहीं होंगे संगठन के सदस्य

कानपुर, जेएनएन। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का ऐलान किया। संगठन के 39वें स्थापना दिवस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि व्यापारी विदेशी वस्तुएं नहीं बेचेंगे, खासतौर पर चीन की बनी वस्तुएं। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी चीन में बनी वस्तुएं बेचेगा वह व्यापार मंडल का सदस्य नहीं रहेगा।

loksabha election banner

वर्चुअल राष्ट्रीय सम्मेलन में पश्चिम बंगाल से तारक नाथ, केरल से राजू मिश्रा, महाराष्ट्र से मोहन गुरनानी, छत्तीसगढ़ से अशोक मोदी, मध्य प्रदेश से राजेश जैन, उत्तराखंड से नवीन शर्मा शामिल हुए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर मंडल अध्यक्ष विजय पंडित, जिलाध्यक्ष टीकम चंद सेठिया, महामंत्री विनोद गुप्ता, महिला व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष आरती दीक्षित, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल, महामंत्री संत मिश्रा, नीरज दीक्षित, निखिल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, विशाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.