पॉलीटेक्निक में पहली बार बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मर ऑफ दि इयर अवार्ड , इन छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक Kanpur News
चार नवंबर को है राजकीय पॉलीटेक्निक का दीक्षा समारोह 57 छात्र-छात्राओं को पदकों से किया जाएगा सम्मानित।
कानपुर, जेएनएन। चार नवंबर को होने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक के दीक्षा समारोह में पहली बार मेधावियों को 'बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मर ऑफ दि इयर' अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की छात्रा कोमल तिवारी व पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा वेब डिजाइन के छात्र सूरज गुप्ता को चुना गया है। इस वर्ष विभिन्न ब्रांच के 57 छात्र छात्राओं को पदकों से सम्मानित किया जाएगा, जबकि सात सौ को डिप्लोमा दिए जाएंगे। समारोह की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री नीलिमा कटियार होंगी।
दीक्षा समारोह में पहली बार लेट्रल इंट्री में प्रवेश प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को भी स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से नवाजा जाएगा। इस वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों की सूची में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र अमित कुमार शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन यादव को रजत व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक सलोनिया को कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। डीन एकेडमिक सीके उपाध्याय ने बताया कि अभी तक लेट्रल इंट्री में दाखिला लेने वाले छात्रों को पदक नहीं मिलता था। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश प्राप्त करने वाले इन छात्रों को भी इस बार पदकों की सूची में शामिल किया गया है। इस दौरान मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इन्हें मिलेगा स्वर्ण पदक
-दिव्या, सिविल इंजीनियरिंग
-नेहा देवी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
-प्रियंका प्रजापति, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो
-किशन कुमार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन
-गिरीश कुमार यादव, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी
-शिवानी दीक्षित, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी
-सुभांजलि मौर्या, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल
-कोमल तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
-शिवांका मिश्रा, केमिकल इंजीनियरिंग
-राज कुमार राठौर, पेंट टेक्नोलॉजी
-आयुषी पांडेय, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी
-रचना, टेक्सटाइल केमिस्ट्री
-दिवाकर सिंह चौहान, पीजीडी-सीएचएन
-सूरज गुप्ता, पीजीडी-डब्ल्यूडी
-सूरज कुमार, पीजीडी-सीए
-सौरभ द्विवेदी, पीजीडी-एकाउंटेंसी
-पल्लवी शर्मा, पीजीडी-आरएम
-अरुण कुमार, पीजीडी-एमएसएम
-अमित कुमार, आइटी लेट्रल इंट्री