जानिए, एनएसयूआइ का 'बेहतर भारत' किस तरह कांग्रेस के चुनावी एजेंडे में होगा सहायक
प्रदेश में 21 जिलों के लिए बेहतर भारत लांच करने के साथ महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में छात्रों को जोड़ेगी एनएसयूआइ।
By AbhishekEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 07:24 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस ने 2019 के चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए एनएसयूआइ को सक्रिय कर दिया है। अब एनएसयूआइ के बेहतर भारत अभियान की मदद से कांग्रेस अपने चुनावी एजेंडे में छात्रों की प्रमुख समस्याओं को शामिल करने की तैयारी कर रही है। एनएसयूआइ ने बेहतर भारत कार्यक्रम लांच किया है, जो कांग्रेस के चुनावी एजेंडा को तैयार करने में सहायक होगा।
बुधवार को तिलक हाल में छात्रों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर एनएसयूआइ (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) ने बेहतर भारत कार्यक्रम लांच करते हुए छात्रों को पार्टी से जोडऩे की पहल शुरू की। एनएसयूआइ उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव शौर्य वीर सिंह और सेंट्रल के प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी ने ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में यह कार्यक्रम तेजी के साथ शुरू किया जाएगा। इन जिलों के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अभियान चलाकर एक प्रतिनिधि बनाया जाएगा। उसे कालेज अंबेसडर का पद दिया जाएगा, वह कालेज की प्रमुख समस्याओं को एनएसयूआइ के राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाएगा। इन समस्याओं की गहनता से समीक्षा और चर्चा के बाद इनका समाधान निकाला जाएगा। समाधान पर रणनीति बनाकर पदाधिकारी काम करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनएसयूआइ के छह वरिष्ठ पदाधिकारियों को नेशनल कोआर्डीनेटर बनाया गया है।
बेहतर भारत अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी अभिनव तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद सामने आने वाली छात्रों की प्रमुख समस्याओं को कांग्रेस 2019 के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा बनाएगी। इस तरह यह कार्यक्रम कांग्रेस के चुनावी एजेंडे के लिए सहायक होगा। एनएसयूआई छात्रों की समस्याओं के समाधान को छात्र अधिकार आयोग की स्थापना की मांग भी सरकार से करेगी।
एनएसयूआइ सेंट्रल के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बेहतर भारत अभियान के प्रमुख एजेंडे में महिलाओं की मुफ्त शिक्षा का भी ध्यान रखा गया है। इसके अलावा यूथ क्लब, छात्रवृत्ति, छात्रावास, कक्षाएं ना लगने जैसी समस्याओं को भी जोड़ा गया है। वार्ता में नगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद सक्लेन शेख, अहमद शेख, प्रद्योत पाण्डेय उपस्थित रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें