विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना के जवान में राजधानी एक्सप्रेस में महिला को छेड़ा, गिरफ्तार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 01 Oct 2017 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 08:12 AM (IST)

राजधानी एक्सप्रेस से सियालदह से दिल्ली जा रही महिला से मुगलसराय के पास देर रात सेना के एक जवान ने ...और पढ़ें

सेना के जवान में राजधानी एक्सप्रेस में महिला को छेड़ा, गिरफ्तार
सेना के जवान में राजधानी एक्सप्रेस में महिला को छेड़ा, गिरफ्तार

कानपुर (जेएनएन)। देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में भी महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना बढ़ती जा रही है। 

राजधानी एक्सप्रेस से सियालदह से दिल्ली जा रही महिला से मुगलसराय के पास देर रात सेना के एक जवान ने छेड़छाड़ शुरू की। उस जवान का हौसला बढ़ता देख महिला ने काफी तेजी से शोर मचाया। इलाहाबाद तक तो सेना मामला सुलटाने में लगी रही, जब महिला नहीं मानी तो कानपुर में जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। यह मामला मुगलसराय का है, इसलिए मुकदमा वहां हस्तांतरित होगा।