Move to Jagran APP

Bikru Case: दुर्दांत विकास दुबे से पीडि़त एक और परिवार ने एसएसपी को पत्र देकर सुनाई व्यथा

घटना अक्टूबर 2007 की है पति को गायब कराने और मकान कब्जा करने का लगाया आरोप एसएसपी ने स्वरूप नगर पुलिस को दिए गए जांच के आदेश कोई मदद न मिलने उसने उम्मीद छोड़ दी विकास दुबे और उसके गुर्गों ने उसे धमकाया और प्रताडि़त किया था

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 11:08 PM (IST)
Bikru Case: दुर्दांत विकास दुबे से पीडि़त एक और परिवार ने एसएसपी को पत्र देकर सुनाई व्यथा
विकास दुबे की फाइल फोटो आैर बिकरू कांड से जुड़ी एक प्रतीकात्मक तस्वीर

कानपुर, जेएनएन। दुर्दांत विकास दुबे के मारे जाने के बाद उससे पीडि़त लोग लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को एक महिला ने एसएसपी को पत्र देकर आरोप लगाया कि विकास दुबे और उसके साथियों ने उसके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। यही नहीं तब से उनके पति भी लापता हैं। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

loksabha election banner

स्वरूप नगर निवासी कमला देवी के पति शत्रुघ्न की स्टेशनरी की दुकान थी। कमला के मुताबिक कई साल पहले उनके यहां एक परिवार किराए पर रहने को आया। किराएदार के संबंध विकास दुबे से थे। कुछ दिनों बाद पता लगा कि किराएदार ने विकास दुबे की मदद से उनके पति को दबाव में लेकर मकान अपने नाम करा लिया है। यह घटना अक्टूबर 2007 की है। इसके बाद से उनके पति भी लापता हो गए। उसने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो विकास दुबे और उसके गुर्गों ने उसे धमकाया और प्रताडि़त किया। कोई मदद न मिलने पर वह चुप होकर बैठ गई। रजिस्ट्री में हस्ताक्षर और फोटो फर्जी लगे हैं, फिर भी किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। विकास के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लोगों ने हिम्मत दिलाई, जिसके बाद वह शिकायत करने की हिम्मत जुटा सकी। एसएसपी ने स्वरूप नगर पुलिस से जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.