सपा-कांग्रेस की रैली से पहले कानपुर आएंगे अमित शाह, बूथ अध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र
लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा साथ आ गई हैं। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जल्द ही शहर में रैली कर सकते हैं।
By Edited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 01:24 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:33 AM (IST)
कानपुर,जेएनएन : लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा साथ आ गई हैं। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जल्द ही शहर में रैली कर सकते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा की तिथि भी जल्द ही निर्धारित होने वाली है। इससे पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर आ रहे हैं। 30 जनवरी को शहर में वह कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का सम्मेलन करेंगे।
भाजपा ने मिशन 2019 फतह करने के लिए हर बूथ पर पार्टी का फोकस रखने का निर्णय लिया है। बूथ प्रबंधन बेहतर कैसे हो, इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 जनवरी को शहर आएंगे। वह यहां कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 'बूथ सम्मेलन' कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हों, इसके लिए संगठन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
2014 के चुनाव में बूथों पर किस तरह काम किया गया था, उसे लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसके अलावा जो नए मतदाता बने हैं, उनसे घर-घर जाकर संपर्क करने का जिम्मा भी छोटे से बड़े पदाधिकारियों को सौंपा गया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि इस बूथ सम्मेलन से ही लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प सभी लेंगे। उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि संगठन पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें