सपा गांवों में लगाएगी ई-चौपाल, देगी सोशल मीडिया की जानकारी
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष उमर्दा ब्लॉक के गांव चंदुआहार में सोशल मीडिया की पाठशाला।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 10:42 AM (IST)
कन्नौज, जेएनएन। राजीनतिक दलों को अब जनता के बीच सोशल मीडिया की पहुंच का पता चला गया है। शायद इसीलिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांवों में ई-चौपाल लगाने का फैसला किया है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है और उमर्दा ब्लॉक के गांवों से शुरुआत की जा रही है। स्थानीय सपा नेताओं ने गांवों तक पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
गांवों में भी अब बड़ी संख्या में युवा मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। इसी को देखते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाने को सोशल मीडिया को माध्यम बनाने का फैसला किया है। शुक्रवार से उमर्दा के गांवों से इसकी शुरुआत करते हुए वृदह स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। ई-चौपाल में सोशल मीडिया के बारे में जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ भी साथ रहेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ ये विशेषज्ञ ग्रामीण युवाओं और लोगों को सपा की नीतियों की जानकारी देने व विरोधी दलों की असलियत बताने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। फेसबुक, ट्विटर व वाट्सएप आदि के बारे में जानकारी देंगे।
लैपटॉप में खुलती थी अखिलेश यादव की तस्वीर
पूर्व वर्ती सपा सरकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए थे। इसके माध्यम से भी सपा सरकार ने युवाओं तक अपनी पहचान बनाने का प्रयास किया था। इन लैपटॉप में विशेष सॉफ्टवेयर इंस्टॉल था, जिसे साधारण तरीके से हटाया नहीं जा सकता था। लैपटॉप खोलते समय अखिलेश यादव की तस्वीर और सपा का निशान पहले दिखाई देता था और फिर प्रोग्राम ओपन होते थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें