Move to Jagran APP

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रुका पूर्व CM अखिलेश का काफिला, कार्यकर्ताओं से बोले- मनमुटाव दूर कर दिखाएं एकजुटता

UP Vidhansabha Chunav 2022 लखनऊ से सैफई जाते समय एक्सप्रेस-वे पर फगुहा में रोका काफिला। पार्टी की नीतियां व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुमंत्र। इस मौके पर अंशु पाल विनोद यादव दिनेश बाथम राहुल यादव आनंद यादव अंकित पाल ऋषभ गुप्ता रतन भदौरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 05:14 PM (IST)
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रुका पूर्व CM अखिलेश का काफिला, कार्यकर्ताओं से बोले- मनमुटाव दूर कर दिखाएं एकजुटता
कहा कि ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दें। सांकेतिक चित्र।

कन्नौज, जेएनएन। UP Vidhansabha Chunav 2022 लखनऊ से सैफई की ओर जाते समय बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रुके। कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्ठा पर सपाइयों ने सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का काफिला रोका। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को घर-घर दस्तक दें। पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी और लोगों को जोड़ें।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: इटावा में अखिलेश यादव का भाजपा पर प्रहार, कहा- सपा के विकास कार्यों को रोक कर बढ़ा रहे झूठी शान

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दें। पार्टी से जोड़कर हर पदाधिकारी व सदस्य को जिम्मेदारी दें। आपसी मनमुटाव को दूर कर एकजुट हो कर कार्य करेंगे, तभी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल होगी। इसके बाद उनका काफिला सैफई की ओर रवाना हुआ। इस मौके पर अंशु पाल, विनोद यादव, दिनेश बाथम, राहुल यादव, आनंद यादव, अंकित पाल, ऋषभ गुप्ता, रतन भदौरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ममता के षड्यंत्र से भाजपा को नहीं पड़ेगा कोई फर्क, इटावा में BJP सांसद रीता बहुगुणा ने दिया बयान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.