Move to Jagran APP

अखिलेश ने नहीं की सेक्युलर मोर्चा पर कोई टिप्पणी

दर्शन सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके घर पहुंचे सपा मुखिया

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 03:17 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 01:34 AM (IST)
अखिलेश ने नहीं की सेक्युलर मोर्चा पर कोई टिप्पणी
अखिलेश ने नहीं की सेक्युलर मोर्चा पर कोई टिप्पणी

जेएनएन, कानपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार दोपहर पूर्व राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह यादव के निधन पर उनके घर में शोक संवेदना व्यक्त करने इटावा पहुंचे। यहां उन्होंने उनके भाई विधायक सोबरन सिंह यादव व कुमुदेश चंद यादव से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। वह काफी देर तक उनके हैंवरा कोठी स्थित आवास पर बैठे रहे और हालचाल पूछा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने शिवपाल सिंह व सेक्युलर मोर्चा को लेकर किए गए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि वह आज दुख के मौके पर आए हैं, इसलिए कुछ नहीं बोलेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। दर्शन सिंह ने पूरा जीवन समाज सेवा में ही व्यतीत किया है। वह पर्यावरण के बहुत बड़े संरक्षक थ्रे, ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं। बोले, इस उम्र में भी उन्होंने बहुत मेहनत की और कई बार साइकिल भी चलाई। फतेहपुर में उनके चुनाव प्रभारी बनाए जाने के दौरान उनके कायरें का भी जिक्र किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन सिंह यादव के परिवार से उनके पारिवारिक संबंध हैं। हालाकि राजनीति में उतार चढ़ाव आता रहता है लेकिन सम्मान हमेशा बरकरार रहा। हमारे संबंध हमेशा मधुर रहे। अखिलेश उत्तराखंड के रुद्रपुर से चलकर सीधे हैंवरा पहुंचे थे। वे हवाई जहाज से सैफई हवाई पट्टी पर उतरे। वहा से सासद तेज प्रताप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, डा. एमएम पालीवाल के साथ आए। करीब आधा घटे तक रुके और पार्टी के लोगो से भी हालचाल पूछा। बता दें कि बुधवार रात पूर्व राज्यसभा सदस्य व केंद्रीय समाजसेवा के संस्थापक 74 वर्षीय बाबू दर्शन सिंह यादव का निधन हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.