Move to Jagran APP

अजय कुमार बोले, उपचुनाव से देना है 2022 की जीत का संदेश, इसलिए मतभेद भुला लगा दें पूरी ताकत Kanpur News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कहा कि प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 08:05 AM (IST)
अजय कुमार बोले, उपचुनाव से देना है 2022 की जीत का संदेश, इसलिए मतभेद भुला लगा दें पूरी ताकत Kanpur News
अजय कुमार बोले, उपचुनाव से देना है 2022 की जीत का संदेश, इसलिए मतभेद भुला लगा दें पूरी ताकत Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। इस उपचुनाव को छोटा कतई न समझें। इसी चुनाव से हमें उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जीत का संदेश देना है। इसलिए आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी नेता एकजुट हो जाएं और गोविंद नगर में अपनी पूरी ताकत लगा दें। यह मामूली चुनाव नहीं है बल्कि देश बचाने की लड़ाई है। ये बातें सोमवार को काकादेव स्थित एक गेस्ट हाउस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं से कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बेरोजगारी चरम पर है और युवा परेशान हैं। किसान और मजदूर की बात करने वाला कोई नहीं। सड़क पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं लेकिन प्रदेश सरकार इन सबसे बेखबर है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने पूरी ताकत से चुनाव लडऩे का संकल्प दिलाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी। बोले, सरकार को आईना दिखाने का ये सही समय है। इसमे चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लडऩे का संकल्प लिया।

यहां से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव गोविंद नगर कांग्रेस प्रत्याशी के जुलूस में शामिल हुए। जनसंपर्क जुलूस समाप्त होने के बाद रात नौ बजे विजय नगर हाकिम चौराहे पर जनसभा आयोजित की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, राकेश सचान, भूधर नारायन मिश्रा, आलोक मिश्रा, हाफिज मोहम्मद उमर, सरदार कुलदीप सिंह, संजीव दरियाबादी, अशोक धानविक, कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, सुबोध बाजपेयी, कमल जायसवाल, अनूप त्रिपाठी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.