विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अजय कपूर

Published: Wed, 13 Mar 2024 01:27 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2024 01:32 PM (IST)

Lok Sabha elections 2024 लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन बचे हैं इससे पहले कांग्रेस को एक और बड़ा ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अजय कपूर
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अजय कपूर

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है
  2. पूर्व विधायक अजय कपूर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है

जागरण संवाददाता, कानपुर। लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन बचे हैं इससे पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कानपुर से कांग्रेस का खास चेहरा रहे अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, बिहार के सह प्रभारी व पूर्व विधायक अजय कपूर ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। अजय कपूर के बीजेपी में जाने से शहर की कांग्रेसी सियासत को बड़ा झटका लगा है।

अजय, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं। अजय कपूर को शहर की राजनीति में कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता है। वह किदवई नगर व उससे पहले गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से कांग्रेस का जिक्र भी हटा दिया है।

कांग्रेस से लोकसभा सीट के थे प्रबल दावेदार, पैनल में नाम

अजय कपूर कानपुर की राजनीति में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं। वह सपा के साथ गठबंधन के बाद खाते में आई कानपुर लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार थे। प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक में कानपुर से भेजे गए दावेदारों के पैनल में उनका नाम एक नंबर पर रखा गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के सामने राजनीति में हमेशा अजय गुट रहा।

भाजपा से टिकट मिलने की भी संभावना

पूर्व विधायक अजय कपूर को भाजपा से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। उनके दो भाई उद्यमी विजय कपूर व भारतीय चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर पहले ही भाजपा का दामन लिया था।

यह भी पढ़ें: मायावती के इस दांव ने पश्चिमी यूपी में मचाई हलचल, भाजपा और रालोद की बढ़ी टेंशन; दिग्गज जाट नेता पर जताया भरोसा