Move to Jagran APP

बैठक लिया गया निर्णय... पंचायत चुनाव के बाद शुरू हो जाएंगी ग्रामीण क्षेत्रों तक बस चलना

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में परमिट के लिए मंजूरी मिल गई थी। पंचायती चुनाव के बाद बसों को ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाने का निर्णय लिया गया था। 78 सिटी बसों को घाटमपुर बिल्हौर अकबरपुर रूरा मूसानगर आदि के लिए चलाया गया है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 09:05 AM (IST)
बैठक लिया गया निर्णय... पंचायत चुनाव के बाद शुरू हो जाएंगी ग्रामीण क्षेत्रों तक बस चलना
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आधे से एक घंटे में लगातार सिटी बसें उपलब्ध रहेंगी

कानपुर, जेएनएन। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों को अब साधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। गुरुवार से शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक सिटी बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। परमिट के अभाव में पिछले डेढ़ वर्ष से आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों तक सिटी बसों का संचालन रुका हुआ था। संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में परमिट के लिए मंजूरी मिल गई थी। पंचायती चुनाव के बाद बसों को ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाने का निर्णय लिया गया था। 78 सिटी बसों को घाटमपुर, बिल्हौर, अकबरपुर, रूरा, मूसानगर आदि के लिए चलाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आधे से एक घंटे में लगातार सिटी बसें उपलब्ध रहेंगी।

prime article banner

इन क्षेत्रों के लिए यहां से मिलेंगी बसें : नौबस्ता से घाटमपुर के लिए नौ बसों का संचालन शुरू किया गया है। रावतपुर से बिल्हौर के लिए, फजलगंज से रूरा के लिए, घंटाघर से मूसानगर के लिए सिटी बसें उपलब्ध रहेंगी। फास्ट टैग जमा न होने से अकबरपुर व रूरा के लिए बसों के संचालन में परेशानी आई है। सिटी बस सेवा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि एक बस का फास्ट टैग 16 हजार रुपये है, इसको शुल्क जमा होने के बाद शुक्रवार से बसों के संचालन में कोई अड़चन नहीं होगी।

इनका ये है कहना

  • शहर में 146 सिटी बसों का संचालन हो रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन शुरू होने के बाद इनमें से 78 बसों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सुबह छह बजे से बसें संचालित होने लगेंगी। शहर के बाहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से आने वाले लोगों को सहूलियत होगी।

                                                                      - एससी संखवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक,सिटी बस 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.