Move to Jagran APP

बेटी की विदाई के बाद आराम कर रहे थे परिजन, तभी घर में घुसे युवकों ने शुरू कर दी पिटाई

रात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद सुबह हमला बोलकर की तोडफ़ोड़ व फायरिंग।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 04:36 PM (IST)
बेटी की विदाई के बाद आराम कर रहे थे परिजन, तभी घर में घुसे युवकों ने शुरू कर दी पिटाई
बेटी की विदाई के बाद आराम कर रहे थे परिजन, तभी घर में घुसे युवकों ने शुरू कर दी पिटाई

फर्रुखाबाद, जेएनएन। द्वारचार के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को बेटी की विदाई के बाद घर के लोग आराम कर रहे थे। तभी सात बाइकों से आए हमलावरों ने मारपीट के साथ ही घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। गांव वाले दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले, हालांकि उनकी तीन बाइकें छूट गईं। महिलाओं ने हमलावरों पर जेवर लूटने का आरोप लगाते हुए कायमगंज रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में छापेमारी की पर सफलता नहीं मिली।

loksabha election banner

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव चौरसिया मझोला निवासी हरिप्रसाद शाक्य की पुत्री पूनम की बरात गुरुवार रात कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सदरिया से आई थी। द्वारचार के दौरान डीजे पर घराती व बराती डांस कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने अपने मनपसंद गाने की फरमाइश की। गाना न बजाने पर दुल्हन के चचेरे भाई मधुर मोहन से उसका विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचा तो लोगों ने समझा बुझाकर दोनों को शांत करा दिया। शुक्रवार सुबह विदाई की रस्म होने के बाद युवक सात बाइकों से अपने साथियों के साथ जा धमका। उन्होंने घर में घुसकर मधुर मोहन की पिटाई शुरू कर दी।

उसे बचाने आईं महिलाओं को भी पीटा। घर में तोडफ़ोड़ भी की। ग्रामीणों ने युवकों को पकडऩे का प्रयास किया तो एक ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। इस बीच युवकों की तीन बाइकें वहीं छूट गई। सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची तो आक्रोशित महिलाओं ने कायमगंज रोड पर जाम लगा दिया। पूनम की बहन संगीता, चचेरी बहन किरन के अलावा रुचि पत्नी अर्जुन, संतोषी पत्नी ब्रजेश ने आरोप लगाया कि युवक मारपीट कर कुंडल, चेन लूट ले गए हैं। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। आरोपितों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश राय ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर मारपीट हुई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। लूटपाट का आरोप गलत है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.