Move to Jagran APP

हम सपाई हैं, युवाओं को जोड़ेगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा : आदित्य यादव

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र ने कहा, परिवार एक है, निष्क्रिय लोगों को करेंगे सक्रिय।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 11:52 AM (IST)
हम सपाई हैं, युवाओं को जोड़ेगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा : आदित्य यादव
हम सपाई हैं, युवाओं को जोड़ेगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा : आदित्य यादव

जागरण संवाददाता, कानपुर : समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा बनाया है, यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। हम सपाई हैं, यह मोर्चा विवादों के कारण निष्क्रिय हो गए पुराने लोगों को सक्रिय करेगा और युवाओं को जोड़ने का काम करेगा। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र और यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन आदित्य यादव ने कही है।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कुछ दिन पहले ही बगावती संकेत दे दिए थे और बीते बुधवार को ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने का एलान किया था। इसमें उन्होंने उपेक्षित चल रहे कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही थी। अब उनके बेटे भी उनके साथ ही कदम ताल मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। गुरुवार को अशोक नगर मोतीझील में शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव ने कहा कि परिवार एक है। पार्टी से जुड़े लोगों को फिर से एक करने की तैयारी की जाएगी। युवाओं के मुद्दों को मोर्चा उठाएगा। शिक्षा और रोजगार दिलाने को लेकर युवाओं के बीच में मोर्चा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा के 2019 में होने वाले चुनाव को लेकर बुजुर्ग तय करेंगे, उनकी बात सभी मानेंगे। परिवार में कोई मतभेद नहीं है। मोर्चा चुनाव लड़ेगा, इस प्रश्न पर वह चुप्पी साध गए। इसके बाद आदित्य यादव ने शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे के साथ संस्था के प्रतापगढ़ इटावा, लखनऊ, मैनपुरी, उन्नाव से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय किया जाए, घर से निकालकर सड़क पर लाया जाए। इस अवसर पर शिवमोहन सिंह चंदेल, सुनील वाजपेयी, ज्ञानेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.