प्रसपा के महासचिव बोले, लखनऊ रैली के बाद बढ़ी ताकत, संपर्क में आए सपा के कई बड़े नेता
कानपुर में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव ने कहा कि लखनऊ की रैली के बाद अब जल्द दिखाई देंगी पार्टी की बड़ी गतिविधियां।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 10:44 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अब अपना विस्तार करने जा रही है। पार्टी नेताओं को भरोसा है कि लखनऊ में नौ दिसंबर को हुई रैली के बाद उनकी ताकत बढ़ी है। राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का दावा है कि सपा के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र एवं पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव गुरुवार को निजी समारोह में शामिल होने कानपुर आए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लखनऊ में नौ दिसंबर को हुई रैली काफी सफल रही। इससे हमारे कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के प्रति जनता और अन्य दलों के नेताओं का भरोसा बढ़ा है। कई बड़े सपा नेता, खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय निकायों के नेता हमारे साथ आने को तैयार हैं। जल्द ही बड़ी गतिविधियां नजर आएंगी।
आदित्य यादव का कहना था कि हम जिला कमेटियों का विस्तार कर रहे हैं। सभी जिलों में फ्रंटल संगठन खड़े कर रहे हैं। प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आशीष चौबे भी थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें