सुपरहिट फिल्म आशिकी फेम एक्टर 'ए थिन लाइन' से रुपहले पर्दे पर करेंगे वापसी
कानपुर में आए राहुल राय ने विशेष बातचीत में अपनी आने वाली फिल्मों और भावी योजनाओं के बारे में बताया।
कानपुर (जागरण संवाददाता)। सुपरहिट फिल्म 'आशिकीÓ फेम एक्टर राहुल रॉय एक बार फिर रुपहले पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। नौ साल बाद उनकी फिल्म रिलीज होने जा रही है। शुक्रवार को कानपुर पहुंचे राहुल रॉय ने दैनिक जागरण से बातचीत में अपनी आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। स्वरूप नगर स्थित 'ग्रैंड क्लब शोरÓ पहुंचे फिल्म स्टार राहुल रॉय ने बताया कि कई साल पहले वह फिल्मी करियर बीच में छोड़कर आस्ट्रेलिया जाकर बस गए थे। वर्ष 2015 में वह आस्ट्रेलिया से वापस लौटे और फिर से फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया। इस समय उनकी करीब चार फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं। सबसे पहले 11 जनवरी को 'ए थिन लाइनÓ शीर्षक से फिल्म रिलीज होगी।
अभिनेता राहुल राय ने बताया कि यह फिल्म कई मायनों में खास है। नौ साल के ब्रेक के बाद रिलीज हो रही यह फिल्म अंग्रेजी व ङ्क्षहदी दोनों भाषाओं में होगी। अपनी बेहतरीन फिल्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भले ही लोग उन्हें आशिकी फिल्म के लिए जानते हों, लेकिन उन्हें सबसे अधिक मजा जुनून में आया। फिर तेरी कहानी याद आई भी बेहतरीन फिल्म थी।
अब तो फ्लाइट है, फिर आऊंगा
पहली बार कानपुर आए राहुल रॉय ने बताया कि वह हमेशा लखनऊ से लौट गए लेकिन अब फ्लाइट है, इसलिए मुंबई से सीधे आ सकते हैं। इस बार कानपुर नहीं घूम सका, दिसंबर में दो दिन रुककर कानपुर की सैर करूंगा। कानपुर बेहद शांत शहर लगता है। यहां किसी फिल्म की शूटिंग करुंगा।