Move to Jagran APP

चार दिन बाद गठित हो सकती आप की जिला कमेटी, दिल्ली विधायक सौंपेगे प्रदेश प्रभारी को सूची

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के बीच तीन माह से जारी गुटबाजी की जानकारी प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को दी थी। कानपुर आने पर विवाद सामने ही होने पर उन्होंने कमेटी भंग कर दी थी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 11:46 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 11:46 AM (IST)
चार दिन बाद गठित हो सकती आप की जिला कमेटी, दिल्ली विधायक सौंपेगे प्रदेश प्रभारी को सूची
प्रदेश प्रभारी ने आम आदमी पार्टी की जिला कमेटी भंग कर दी थी।

कानपुर, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आपसी गुटबाजी अब शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गई है। इसी वजह से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कानपुर कमेटी को भंग कर दिया था। अब मंगलवार तक जिला टीम की घोषणा की जा सकती है। 11 जनवरी को शास्त्री नगर स्थित एक कार्यक्रम में आए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जिला कमेटी के बाबत जानकारी की थी। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि उनके सामने ही विवाद शुरू हो गया था। इसपर उन्होंने पूरी जिले की कमेटी को भंग कर दिया था।

prime article banner

तीन माह से देखी जा रही थी गुटबाजी

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में पिछले तीन माह से आपस में गुटबाजी देखी जा रही थी। प्रदेश स्तर के पदाधिकारी इसे प्रदेश प्रभारी संजय सिंह तक पहुंचा रहे थे। कई बार लखनऊ और दिल्ली बुलाकर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद कटियार को बुलाया गया था। इसके बाद भी उन्होंने कानपुर युथ विंग का प्रभारी विजय प्रताप सिंह को नियुक्त कर दिया गया है, जबकि इससे पहले युथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी ने ललित कुमार को कानपुर प्रभारी नियुक्त किया हुआ था। इस बात को लेकर भी पदाधिकारियों ने ठनी हुई थी।

रविवार को आएंगे दिल्ली विधायक

पंचायत चुनाव को लेकर दिल्ली से विधायक राजेश गुप्ता को कानपुर प्रभारी नियुक्ति किया गया है। पिछले सप्ताह वह चार दिन शहर में रूक कर पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था। इस दौरान उन्होंने कानपुर के पदाधिकारियों को भांपा था। पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मेद्र कुमार ने बताया कि रविवार को विधायक कानपुर आएंगे। इसके लिए संभावित पदाधिकारियों की सूची बनाकर राज्यसभा सदस्य को सौंपेगे। उम्मीद है कि मंगलवार तक जिले के पदाधिकारियों की घोषणा हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.