रंग खेलने को लेकर हुए विवाद में बड़े ने खेल डाली छोटे भाई के खून की होली
हमीरपुर में मामूली विवाद पर युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:55 AM (IST)
हमीरपुर, जेएनएन। बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुरखुर्द गांव में होली की सुबह खून से रंग गई। रंग खेलने को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने छोटे भाई के खून की होली खेल डाली। शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने रंग खेलना बंद नहीं किया तो कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस ने रंगे हाथ कुल्हाड़ी समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बांधुरखुर्द गांव में गुरुवार की सुबह होली पर पप्पू का 35 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र शराब के नशे में रंग खेल रहा था। बड़े भाई अरविंद ने उसे मना किया तो वह नहीं माना। एक बार फिर अरविंद ने उससे रंग खेलना बंद करने को कहा तो वह झगड़ा करने लगा। दोनों में विवाद इस कदर बढ़ गया। अरविंद ने अपशब्द बोल रहे छोटे भाई राजेन्द्र पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। राजेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। रंगों के बीच खून की होली की वारदात से सनसनी फैल गई।
कुल्हाड़ी समेत आरोपित भाई गिरफ्तार
ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी तो बिंवार थाने के इंस्पेक्टर आरके वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजेंद्र नशे में कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था और आने जाने वालों पर भिड़ रहा था। समझाने पहुंचे बड़े भाई से विवाद करने लगा। इसी बीच अरविंद ने कुल्हाड़ी छीनकर छोटे भाई को मार दी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें