Move to Jagran APP

गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व बनेगा यादगार, जारी होगा 550 रुपये का सिक्का Kanpur News

कोलकाता टकसाल जारी कर रही 550 रुपये मूल्य वर्ग का अद्र्ध रजत स्मारक सिक्का देवनागरी और अंग्रेजी में गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व लिखा गया।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 12:06 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 12:58 PM (IST)
गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व बनेगा यादगार, जारी होगा 550 रुपये का सिक्का Kanpur News
गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व बनेगा यादगार, जारी होगा 550 रुपये का सिक्का Kanpur News

कानपुर, [बृजेश दुबे]। सिख संप्रदाय के आदि गुरु गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को यादगार बनाने के लिए सिक्का जारी किया जाएगा। कोलकाता टकसाल 12 नवंबर को प्रकाश पर्व पर 550 रुपये का स्मारक सिक्का लाने जा रही है।

loksabha election banner

कोलकाता टकसाल की तरफ से जारी हो रहे स्मारक सिक्के का वजन 35 ग्राम है। इसमें 50 फीसद चांदी, 40 फीसद तांबा और पांच-पांच फीसद निकल और जस्ता का मिश्रण है। सिक्के की गोलाई 44 मिमी है। भारत में 550 रुपये मूल्य वर्ग का सिक्का पहली बार जारी होगा। इस सिक्के के एक पहलू पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब (सुल्तानपुर लोधी, पंजाब) का चित्र उकेरा गया है। सिक्के पर देवनागरी और अंग्रेजी में गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व लिखा गया है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग की तरफ से इस स्मारक सिक्के का नोटीफिकेशन जारी हो चुका है।

पाकिस्तान भी लाएगा 50 रुपये का सिक्का

पाकिस्तान भी प्रकाश पर्व पर 50 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगा। किसी भारतीय धार्मिक आयोजन पर पहली बार वहां स्मारक सिक्का जारी हो रहा है। इस सिक्के में तांबा और निकल मिश्रित है। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह ने पाकिस्तान टकसाल में बनी इस सिक्के के डिजाइन की डाई को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी डाई की फोटो फेसबुक पर जारी की है। पाकिस्तान सही डिजाइन का स्मारक सिक्का 12 नवंबर को जारी करेगा। सिक्के पर गुरुनानक देव जी के जन्म स्थान ननकाना साहिब का चित्र उकेरा गया है। सिक्कों के संग्रहकर्ता सुधीर लूणावत के अनुसार पाकिस्तान पहली बार किसी भारतीय विषय पर सिक्का जारी कर रहा है।

नेपाल ने जारी किया है तीन सिक्कों के सेट

नेपाल ने भी गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीन स्मारक सिक्कों का सेट जारी किया है। सितंबर माह में जारी इस सेट में सौ रुपये, एक हजार और ढाई हजार रुपये के सिक्के हैं। सौ रुपये का सिक्का तांबा और निकल और एक हजार व ढाई हजार रुपये का सिक्का चांदी का है। नेपाल इससे पहले भी गुरु ग्रंथ साहिब पर एक स्मारक सिक्का जारी कर चुका है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.