Poorva Express Derailed : 52 घायलों को प्राथमिक उपचार और 15 हुए भर्ती, पांच-पांच हजार रुपये का त्वरित मुआवजा
रूमा में पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायल यात्रियों में तीन की हालत गंभीर।
कानपुर, जेएनएन। हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्वास्थय प्रशासन ने 67 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। इसमें 52 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और 15 घायलों को कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वर्तमान में तीन घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो एलएलआर अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें बिहार के जमुई जिले के मलयपुर निवासी 30 वर्षीय सुमित सिंह को गंभीर चोटें आईं हैं।
रूमा में ट्रेन हादसे की सूचना के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. आरती लालचंदानी तथा प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्या एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गए। हादसे के बाद रामादेवी स्थित कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में पंद्रह घायल लाए गए। यहां से तीन की हालत गंभीर देखकर उन्हें रात में ही एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से दो को सर्जरी यूनिट तथा एक आर्थोपेडिक यूनिट में भर्ती किया गया। डॉ. रीता ने बताया कि एक मरीज को ही गंभीर चोटें हैं, बाकी दोनों की स्थिति ठीक है।
पांच-पांच हजार का मुआवजा
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल पर 52 घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया, उन्हें मामूली चोटें थीं। एंबुलेंस से 15 घायलों को कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया था। इनमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए एलएलआर अस्पताल (हैलट) भेजा गया। उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों की ओर से सुमित को 25 हजार और अन्य पांच घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
हादसे में घायल यात्रियों के नाम
1. बाशुमती पत्नी किशन चंद्र दास, उम्र 75 वर्ष, निवासी जोहिन्दर नगर बेलगुरिया, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
2. संतोष सिंह, उम्र 39 वर्ष, पुत्र चंद्रेश्वर सिंह निवासी तबलला थाना परासी अरवल (बिहार)
3. सुमित, उम्र 30 वर्ष, पुत्र हरेंद्र नारायण सिंह निवासी थाना मलयपुर, जमुई (बिहार)
4. साधना राय, उम्र-45 वर्ष, पत्नी देवाशीष राय निवासी नार्थ टाउन, नरोरा बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
5. रवि सिंह, उम्र 35 वर्ष, पुत्र नाहर सिंह निवासी नगला थाना बरहान आगरा (उत्तर प्रदेश)
6. प्रदीप कुमार सिंह, उम्र 51 वर्ष, पुत्र राम नरेंद्र निवासी मुगलसराय वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
7. अनिल कुमार, उम्र 28 वर्ष, पुत्र किशन प्रसाद निवासी थाना बरारी पटना (बिहार)
8. जकाई परवीन, उम्र-48 वर्ष, पत्नी मुर्शीद हसन खान निवासी काजीटोला, आरा टाउन भोजपुर (बिहार)
9. मुर्शीदा हसन खान, उम्र 66 वर्ष, पुत्र स्व. हाजी अलीहक खान निवासी काजीटोला आरा टाउन भोजपुर (बिहार)
10. मदन प्रसाद सिंह, पुत्र राम सरन सिंह निवासी लोदीपुर खारी कवादा वैशाली (बिहार)
11. मनोज कुमार, उम्र-36 वर्ष पुत्र मुद्रिका पंडित निवासी मलांव थाना सासाराम रोहतास (बिहार)
12. रेणु देवी, उम्र-52 वर्ष, पत्नी-श्याम पालीवाल निवासी दिल्ली।
13. रवींद्र वर्मा, उम्र-34 वर्ष, पुत्र टेटर निवासी रामनगर थाना खुजवा औरंगाबाद (बिहार)
14. पवन, उम्र 40 वर्ष, पुत्र- स्व. सत्य नारायण निवासी ओलीपुर लखीसराय (बिहार)
15. शुभम, उम्र- 16 वर्ष पुत्र नारायण निवासी चाचो जमाई खेरा जमुई (बिहार)