विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ा: 50 गांव प्रभावित 42 स्कूल बंद

Published: Wed, 05 Aug 2026 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:01 AM (IST)

कानपुर और आसपास के जिलों में बारिश तथा नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण फर्रुखाबाद में गंगा का ...और पढ़ें

सड़क पर आया गंगा पानी।

सड़क पर आया गंगा पानी।

HighLights

  1. फर्रुखाबाद में गंगा के बढ़ते जलस्तर से 50 गांव प्रभावित।

  2. पानी भरने के कारण 42 परिषदीय स्कूल बंद किए गए।

  3. नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ने की आशंका।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर, बुंदेलखंड व आसपास जिलों में सुबह से कई क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। कुछ जगह बादल छाए हैं। गंगा का जलस्तर कानपुर, उन्नाव, कन्नौज में बढ़ रहा है, जबकि फर्रुखाबाद में स्थिर है। नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

फर्रुखाबाद में 42 परिषदीय स्कूल पानी भरने के कारण बंद करा दिए गए हैं। तटवर्ती लगभग 50 गांव में संपर्क मार्ग डूबने से लोग परेशान हैं।

पहाड़ों की बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के बीच नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के चलते दो दिन में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इससे पहले सोमवार की रात बिल्हौर से बिठूर के बीच गंगा का जलस्तर बढ़ गया। चौबेपुर के गंगावर्ती बाजिदपुर गांव के मजरा चिंतापुरवा,कटिंतापुरवा और पटकापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले रिहायशी क्षेत्र तक पानी पहुंच गया। क्षेत्र के सुनौढ़ा गांव के मजरा अटवा गांव के किनारे तक पानी पहुंचने से अफरातफरी रही।

सिंचाई विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा

सिचाई विभाग की टीम ने सर्वे कर तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। बाजिदपुर गांव के पूर्व प्रधान ने बताया कि पटकापुर के सिद्धनाथ आश्रम और उसके आसपास रिहायशी क्षेत्र में पानी पहुंच गया है।जल स्तर बढ़ने से लोगों ने मवेशी और जरूरी सामान हटाना शुरू कर दिया है। सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि पटकापुर के पास जल स्तर बढ़ने से कटान हुआ है। जिसे रोकने के प्रयास किए जा रहे है।