Move to Jagran APP

राजकीय महिला शरणालय से 3 लड़किया भागीं

कानपुर: कानपुर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय महिला शरणालय की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Feb 2018 03:51 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 03:51 PM (IST)
राजकीय महिला शरणालय से 3 लड़किया भागीं
राजकीय महिला शरणालय से 3 लड़किया भागीं

कानपुर: कानपुर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय महिला शरणालय की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में हैं। यहां से फिर लड़कियां भाग निकलीं। बुधवार दोपहर मौका मिलते ही भागीं तीन लड़कियों में से एक को पुलिस ने शरणालय के पास ही पकड़ लिया था, जबकि दो लड़कियों को बुधवार रात को करीब 11:00 बजे मोती झील मैदान से पकड़ा गया। ये लड़किया हाल ही में सेंट्रल स्टेशन से लाई गई थीं। वहां चाइल्डलाइन ने उन्हें गुटखा बेचते हुए पकड़ा था। लड़कियों के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यही वजह है कि काफी दिन तक इन्हें चाइल्ड लाइन में रखा गया था।

loksabha election banner

स्वरूप नगर स्थित महिला शरणालय में इस समय रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। बुधवार को दोपहर में मुख्य गेट खुला हुआ था। यह देखकर कई लड़किया भागने लगीं, लेकिन कर्मचारियों की नजर पड़ गई और उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई। इसके बावजूद तीन लड़कियां भागने कामयाब हो गईं। कर्मचारियों ने बाहर तक जांच अभियान चलाया तो इसमें एक को शरणालय के कुछ दूर से पकड़ा लिया गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बाकी दो लड़कियों को मोती झील से रात करीब 11 बजे बरामद किया। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी नीलम वर्मा ने बताया कि लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। उनका कहना है कि ये लड़कियां घुमंतू परिवार से संबंध रखती हैं। घूम-घूमकर गुटखा पान मसाला बेचती थीं। वह यहा रहना नहीं चाह रही थीं। बुधवार दोपहर जैसे ही मौका मिला, भाग निकलीं। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा का प्रबंध किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों सही समय पर इलाज न मिलने का कारण एक लड़की ने दम तोड़ दिया था। आरोप लगा था कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, हालाकि जाच में इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.