Move to Jagran APP

UP Chunav: सपा के राज्यसभा सदस्य सुखराम के बेटे मोहित भाजपा में शामिल

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने पूर्व विधान परिषद सभापति और राज्यसभा सदस्य चौधरी सुखराम सिंह के पुत्र मोहित यादव ने सदस्यता ली। उनके आलावा भी कई नेता ने भाजपा ज्वाइन की है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 09:04 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 09:04 AM (IST)
UP Chunav: सपा के राज्यसभा सदस्य सुखराम के बेटे मोहित भाजपा में शामिल
पहली बार स्व. चौधरी हरमोहन सिंह के परिवार में किसी सदस्य पार्टी बदली है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पूर्व विधान परिषद सभापति और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य चौधरी सुखराम सिंह के पुत्र मोहित यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वह पिछले कुछ महीनों से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। यह पहली बार है जब मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव के परिवार का कोई सदस्य भाजपा में शामिल हुआ है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व राज्यसभा व विधान परिषद के सदस्य, शौर्य चक्र विभूषित स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह के पौत्र, राज्यसभा सदस्य चौधरी सुखराम सिंह यादव के पुत्र और चौधरी हरमोहन सिंह जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मोहित यादव को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई भी मौजूद रहे। उनके अलावा कानपुर निवासी एयर इंडिया के पूर्व मैनेजर संजय सिंह जाटव, शशांक सिंह चंदेल भी भाजपा में शामिल हुए।

मेहरबान सिंह का पुरवा में पिछले दिनों आयोजित चौधरी हरमोहन सिंह यादव जन्म शताब्दी समारोह में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होने आए थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल तरीके से उसमें शामिल हुए थे। उस मौके पर भी सुखराम सिंह यादव ने कहा था कि वह सपा में ही रहेंगे जब तक मुलायम सिंह यादव चाहेंगे, उनका बेटा जहां जाना चाहता है जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.