संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। गुरुवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं
महिला संग छेडख़ानी,गिरफ्तार
ग्वालटोली थाना क्षेत्र के परमट निवासी महिला को पड़ोस में रहने वाले लाला राम ने घर में घुसकर बुरी नियत से दबोच कर छेडख़ानी की। विरोध करने पर आरोपित ने महिला संग मारपीट की। इलाकाई लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपित धमकाते हुए वहां से भाग निकला। पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।
जनरेटर पार्ट्स चोरी, सीसीटीवी में चोर कैद
बिठूर के चकरतनपुर लोधर मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में देर रात चोरों ने जनरेटर के पार्ट्स चोरी कर लिए। गेस्ट हाउस मालिक मुकेश पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर सफेद रंग की वैन से तीन शातिर चोर कैद हुए हैं। जो पार्ट्स खोलकर वैन से ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार गेस्ट हाउस में चोरी हो चुकी है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देवर की पिटाई से विवाहिता की हालत बिगड़ी
बिधनू कठुई गांव में अंशुल की पत्नी रिंकी को देवर रोहन ने मां के साथ मिलकर पीटा। मारपीट के दौरान पेट में लात मारने से रिंकी की हालत बिगड़ गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने पर पीडि़ता ने पति को मामले की जानकारी दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ङ्क्षरकी ने बताया कि सप्ताह पहले अंशुल नौकरी की तलशा में पुखरायां गए थे। घर पर उसके साथ सास गीता, ससुर और देवर रोहन थे। खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।