कांग्रेस ने कानपुर के बिठूर से अशोक निषाद को दिया टिकट, अभी इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार
UP Assembly Chunav 2022 कानपुर में कांग्रेस की चार विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के लिए दावेदार लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा चुकें हैं। हर सीट पर कई-कई दावेदार हैं। ऐसे में सभी प्रचार में जुटे हुए हैं। सबका दावा यही है कि उनका टिकट पक्का है।
कानपुर, जागरण संवाददाता। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : कांग्रेस ने बिठूर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है हालांकि अभी भी कानपुर नगर की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा होना शेष है । कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार तक इन सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे । बिठूर विधानसभा से कांग्रेस ने रमेल नगर गांव के पूर्व प्रधान अशोक कुमार निषाद को प्रत्याशी बनाया है । अशोक यहां दस वर्ष तक प्रधान रहे । राजनीति में उनकी शुरूआत 1997 में कांग्रेस से हुई और कार्यकर्ता बनकर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की । कानपुर नगर ग्रामीण में वह पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष हैं । अशोक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं ।
प्रोफाइल अशोक निषाद
-1997 में कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता से शुरूआत की
-2005 में रमेल नगर से प्रधान चुने गए
-2010 में पुन: प्रधान बने
-2021 में कांग्रेस संगठन के नगर ग्रामीण में पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष बने
कहां से कौन दावेदार
कल्याणपुर से ममता तिवारी, कमल शुक्ल बेबी, राजीव द्विवेदी, सुशील कुमार, अजय तिवारी, उमेश चंद्र दीक्षित, नरेश चंद्र त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, सुमन तिवारी, हेलिना सिंह, माधुरी कटियार। गोविंदनगर से विकास अवस्थी, राजकुमार शुक्ला, कृष्ण मणि देव सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, डा. शैलेंद्र दीक्षित, करिश्मा ठाकुर, प्रतिभा अटल पाल। सीसामऊ से वसीक एडवोकेट, सरिता सेंगर, हरप्रकाश अग्निहोत्री, अवनीश सिंह सलूजा, नौशाद आलम मंसूरी, दिलीप बाजपेई, मो. इसरार, अरुण गुप्ता, अंकज मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, इनामुर नश्तर, रेहनुमा सिद्दीकी, नीना सलूजा, नीलम चौरसिया। घाटमपुर से नंदराम सोनकर, गोपाल पासवान, गोरे लाल, संजीव दरियाबादी, विकास कुमार सोनकर, राम संजीवन संखवार, भारती देवी पासी, देवेंद्र कुमार दावेदार हैं।