कानपुर में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, अखिलेश को दोबारा सीएम बनाने का लिया संकल्प
Samajwadi Party News सपा कार्यालय में महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती नूरी शौकत ने महिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर जूही सिंह डा. इमरान विधायक हाजी इरफान सोलंकी विधायक अमिताभ बाजपेयी को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
कानपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीमती जूही सिंह जी के प्रथम नगर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सपा नगर अध्यक्ष डाक्टर इमरान के नेतृत्व में गुरुवार को महिला सभा की नगर अध्यक्ष श्रीमती नूरी शौकत ने सैकड़ों महिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर नए गंगापुर जाजमऊ पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीमती जूही सिंह जी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
गंगा पुल पर स्वागत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जुलूस जाजमऊ नई चुंगी चौराहा, पुरानी चुंगी चौराहा, सर्किट हाउस, मरे कंपनी पुल, नरोना चौराहा, एलआइसी बिल्डिंग चौराहा, गणेश उद्यान फूलबाग चौराहा, मेघदूत चौराहा और वीआइपी रोड होते हुए जेल वाला चौराहा, ग्रीन पार्क चौराहा, एमजी कालेज चौराहा होते हुए सपा कार्यालय नवीन मार्केट में सभा के रूप में संपन्न हुआ।
पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न व भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ गया है महिलाओं के साथ हो रही यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार असफल साबित हो गई है। बताया कि महिला सभा आगामी चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों को विधानसभा भेजने का कार्य करेगी।
जूही सिंह ने आगे बताया कि महिला सभा नगर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सपा शासनकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करेगी।
महिला सभा आज यहां से एक संकल्प लेकर जाएगी कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने तक चैन से नहीं बैठेगी। इसके लिए हमें जनता के बीच जाकर कड़ी मेहनत करनी होगी तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच रखना होगा। सपा कार्यालय में महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती नूरी शौकत ने महिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर जूही सिंह, डा. इमरान, विधायक हाजी इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपेयी को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। नूरी शौकत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को व सपा नगर अध्यक्ष डाक्टर इमरान को पगड़ी पहनाकर प्रतीक चिह्न के रूप में समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल सप्रेम भेंट की
स्वागत समारोह में विधायक हाजी इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेयी, जरीना खान, आयशा बेगम, नीतू खुराना, फोजिया उस्मानी, मंजू आनंद, नाजिया शकीला बानो, ममता भारती, यासमीन बेगम, सपा नगर उपाध्यक्ष अजय यादव, अज्जू आसिफ कादरी मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।