DR Sugestions on Coronavirus: गर्भवती महिलाएं इन उपायों को कर अपनी और बच्चे की कर सकती हैं सुरक्षा
DR Sugestions on Coronavirus जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री एंव प्रसूति रोग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. किरन पांडेय के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को इस दौर में तनाव नहीं लेना चाहिए। सकारात्मक सोच से इस समय गर्भवती को फायदा पहुंचेगा।
कानपुर, जेएनएन। DR Sugestions on Coronavirus कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को अपना ख्याल रखना चाहिए। जच्चा और बच्चा की सुरक्षा के लिए ऐसा सुरक्षा कवच तैयार करना होगा जिसको संक्रमण भी न भेद पाए। डाक्टरों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसके कारण उनकी इम्युनिटी कुछ हद तक कमजोर पड़ जाती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री एंव प्रसूति रोग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. किरन पांडेय के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को इस दौर में तनाव नहीं लेना चाहिए। सकारात्मक सोच से इस समय गर्भवती को फायदा पहुंचेगा। जागरुकता और सुरक्षा के रक्षा कवच से वे अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं। इसलिए के लिए उन्हें कुछ अहम कदम उठाने होंगे।
इन बातों का ध्यान विशेष रूप से रखें
- मास्क, सैनिटाइजर का उचित और अनिवार्य प्रयोग करें।
- घरों में बाहर से आने वालों से दूरी बनाकर रहना चाहिए।
- घर से बाहर जाने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- गाइनेकोलॉजिस्ट से फोन पर संवाद बनाएं रखें। जरूरी होने पर ही अस्पतालों की ओर जाएं।
- गर्भ के दौरान होने वाली नियमित जांचें जरूर कराएं।
- डाक्टर के परामर्श के बाद अपने पास जरूरी दवाएं जरूर रखें। खासतौर पर बुखार, सर्दी की दवाएं इसमें शामिल हों।
- हाइपरटेंशन से बचें और घर में सकारात्मकता का माहौल बनाएं रखें। अधिक से अधिक खुशी का माहौल रखने की कोशिश करें।
- नियमित रूप से संतुलित आहार, योग व प्रणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
- गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर से चेकअप करें।
- सांस लेने की बीमारी हो या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।