बदमाशों ने वृद्धा को पीटने के बाद आंख फोडऩे का किया प्रयास, फिर कान के कुंडल व चांदी की तोडिय़ा लेकर हुए फरार
गुरुवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर सो रही वृद्धा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनकी आंख पर गहरी चोट आई। प्राइवेट पार्ट भी चोट के निशान हैं। महिला के मरणासन्न होने पर आरोपित कान के कुंडल और चांदी की तोडिय़ा लूट कर फरार हो गए।
कानपुर, जेएनएन। कन्नौज जिले में दिल दहला देने वाला मामला संज्ञान में आया है, जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा कांप जाएगा। जिले में पुलिस की सक्रियता को धता बताते हुए हथियार से लेस बदमाशों ने घर के बाहर सो रही वृद्धा को पहले लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद उसके नाजुक अंग और आंख पर दी गहरी चोट। जब वो मरणासन्न हालत में हो गई तो कान के कुंडल और चांदी की तोडिय़ा लेकर भाग निकले।
गुरुवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर सो रही वृद्धा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनकी आंख पर गहरी चोट आई। प्राइवेट पार्ट भी चोट के निशान हैं। महिला के मरणासन्न होने पर आरोपित कान के कुंडल और चांदी की तोडिय़ा लूट कर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। सदर कोतवाली के गांव नेरा निवासी 70 वर्षीय लौंगश्री घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। गुरुवार देर रात बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। इससे उनकी आंख में गहरी चोट है। इसके अलावा सिर, नाक, हाथ में भी चोट के निशान हैं।
शुक्रवार सुबह उनके नाती ने घायल अवस्था में देखा तो घर पर सूचना दी। इसके बाद उनकी बहू मनोरमा घायल अवस्था में उन्हेंं लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर वीके शुक्ला के मुताबिक उनके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट आई है। आरोपित वृद्धा के कान से कुंडल, चांदी की तोडिय़ा लूट लग गए। कप्तान प्रशांत वर्मा का कहना है कि घटना संज्ञान में है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।