Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: कानपुर में 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा, छाए रहे बादल

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से हिमाचल प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड के पास सक्रिय है। इसकी वजह से उत्तर पश्चिमी हवा पर रोक लग गई है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 06:20 PM (IST)
Kanpur Weather Update: कानपुर में 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा, छाए रहे बादल
बादल की वजह से रात के तापमान में इजाफा होगा

कानपुर, जेएनएन। शुक्रवार देर रात से अचानक मौसम बदल गया। हवा 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि बदली छाए रहे। इसका असर शनिवार की दोपहर तक रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। बादल की वजह से रात के तापमान में इजाफा होगा।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से हिमाचल प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड के पास सक्रिय है। इसकी वजह से उत्तर पश्चिमी हवा पर रोक लग गई है। राजस्थान के ऊपर विपरीत हवा का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह अरब सागर से हवा को मैदानी क्षेत्रों की ओर ले जा रही है। दोनों हवाओं के मिलन से उसकी रफ्तार तेज गई है। मैदानी क्षेत्रों की वजह से अत्याधिक ऊंचाई पर बादल छा गए। डॉ. पांडेय के अनुसार कल से मौसम में हल्की सी ठंडक रहेगी। रात का पारा बढ़ जाएगा। वातावरण में नमी का स्तर कम हो गया है। नया पश्चिमी विक्षोभ अभी कुछ दिनों में सक्रिय होगा। मौजूदा विक्षोभ पहले के मुकाबले मजबूत था। इससे पुर्वोत्तर के राज्यों पर बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.